28 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमदेश दुनियाजानिए 45 मिनट पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने किस...

जानिए 45 मिनट पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने किस मुद्दे पर की बात

Google News Follow

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में उपजे संकट के बीच पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ़ोन पर 45 मिनट बातचीत की। इस संबंध की जानकारी पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने अफगान में उपजे हालात पर विस्तार से चर्चा की।

Had a detailed and useful exchange of views with my friend President Putin on recent developments in Afghanistan. We also discussed issues on the bilateral agenda, including India-Russia cooperation against COVID-19. We agreed to continue close consultations on important issues.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 24, 2021उन्होंने कहा, ”अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम पर अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन के साथ विस्तृत और उपयोगी चर्चा की। हमने द्विपक्षीय एजेंडे के मुद्दों पर भी चर्चा की, जिसमें COVID-19 के खिलाफ भारत-रूस सहयोग शामिल है। हम महत्वपूर्ण मुद्दों पर करीबी विचार विमर्श जारी रखने पर सहमत हुए हैं।”
इससे पहले पीएम मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से भी अफगानिस्तान के मसले पर बात की थी। सभी देश फिलहाल अफगानिस्तान मौजूदा स्थिति पर नजर रख रहे हैं और अफगानिस्तान में फंसे नागरिकों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं।  अफगानिस्तान में फंसे भारतीय और अफगान नागरिकों को निकालने के लिए भारत ने ऑपरेशन देवी शक्ति चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत 16 अगस्त से अब तक 800 नागरिकों को सुरक्षित भारत पहुंचाया गया है। आज यानी 24 अगस्त को भी काबुल से 78 नागरिक भारत पहुंचे।
वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान में 12 सदस्यों का एक परिषद अफगानिस्तान की सरकार चलाएगा। इन 12 में से 7 लोगों के नाम पर पहले से ही सहमति हो चुकी है। स्पुतनिक ने सूत्रों के हवाले बताया है कि इन 7 लोगों में अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, राष्ट्रीय सुलह के लिए उच्च परिषद के प्रमुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला और तालिबान के सह-संस्थापक अब्दुल गनी बरादर शामिल हैं। बाकी सदस्यों की नियुक्ति की बातचीत चल रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें