29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाजानिए तालिबान 31 अगस्त तक सरकार की घोषणा क्यों नहीं करेगा, बताई...

जानिए तालिबान 31 अगस्त तक सरकार की घोषणा क्यों नहीं करेगा, बताई वजह

Google News Follow

काबुल। तालिबान अमेरिकी सेना के वापसी यानी 31 अगस्त तक अफगानिस्तान में सरकार बनाने की घोषणा नहीं करेगा। अफगान के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका से समझौते तहत 31 अगस्त तक देश छोड़ने के बाद ही तालिबान कोई घोषणा करेगा।

यह अधिकारी मीडिया को कोई जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं है। इसलिए उन्होंने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि तालिबान के मुख्य वार्ताकार अनस हक्कानी ने अफगानिस्तान के अपदस्थ सरकार के वार्ताकार से कहा था कि तालिबानी समूह का अमेरिका के साथ समझौता हुआ है कि उसकी वापसी की आखिरी तारीख नहीं बीत जाती तब तक वह कोई घोषणा नहीं करेगा। अधिकारी ने हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि तालिबान केवल सरकार के बारे में घोषणा नहीं करेगा या अन्य क्षेत्रों में भी। वहीं हक्कानी के बयान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है कि 31 अगस्त के बाद धार्मिक आंदोलन को फिर से चलाया जा सकता है। साथ ही अपने वादे के मुताबिक तालिबान क्या अगली सरकार में गैर तालिबानी अधिकारियों को भी शामिल करेंगे या नहीं। वहीं ,बाइडन ने कहा कि अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का सिलसिला जारी है।
अमेरिका ने कहा कि  शुक्रवार को भी 5 हजार लोगों को निकाला गया है। अमेरिकियों व अन्य देशों के नागरिकों के अलावा अफगानी लोगों को भी यहां से निकाला जा रहा है। काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सेना का पूरा नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अब तक 18 हजार लोगों को निकाला गया है। 14 अगस्त के बाद से 13 हजार लोगों को काबुल से बाहर निकाला गया है।
अमेरिका में अभी छह हजार से अधिक सेना तैनात है। लोगों को निकालने का काम लगातार जारी है। ये इतिहास का अब तक का सबसे मुश्किल भरा निकासी अभियान है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि लोगों को बाहर निकालन का काम खतरे से भरा है, इसमें फौज को भी खतरा है। इसे मुश्किल हालात में अंजाम दिया जा रहा है। मैं भरोसे के साथ नहीं कह सकता कि इस आखिरी नतिजा क्या निकलेगा या अंत में क्या होगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें