29 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
होमदेश दुनिया​156 यात्रियों को लेकर इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता लौटी,​ मचा हड़कंप

​156 यात्रियों को लेकर इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता लौटी,​ मचा हड़कंप

​कोलकाता से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी​|​ इस तकनीकी खराबी के बारे में पायलट को पता चलने के बाद उन्होंने विमान को तुरंत कोलकाता हवाईअड्डे पर उतारने का फैसला किया​|​ ​

Google News Follow

Related

कोलकाता से एक चौंकाने वाली खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया है। इंडिगो की एक फ्लाइट ने कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान भरी। कुछ देर बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इस विमान में 156 नागरिक सफर कर रहे थे। शुक्रवार को करीब 10 बजे इंडिगो की एक फ्लाइट ने कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान भरी।
जब विमान आसमान में था तभी इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि, पायलट ने इस गंभीर समस्या के बारे में एटीसी को सूचित किया। उसके बाद पायलट ने मुंबई जाने वाले विमान को दोबारा कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा| बता​ दें कि ​कोलकाता से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी| इस तकनीकी खराबी के बारे में पायलट को पता चलने के बाद उन्होंने विमान को तुरंत कोलकाता हवाईअड्डे पर उतारने का फैसला किया|​ ​
इस हिसाब से इंडिगो की यह फ्लाइट यू-टर्न लेकर दोबारा कोलकाता एयरपोर्ट पहुंची। पूरे घटनाक्रम की जांच इंजीनियरों की टीम कर रही है। यह तकनीकी खराबी किस वजह से हुई, इसकी जानकारी हासिल करने का काम जारी है।
पिछले कुछ दिनों से ये बात सामने आ रही है कि इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी आ गई है| अक्टूबर में दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के एक विमान के इंजन में आग लग गई थी|  विमान के उड़ान भरने के बाद इंजन में आग लग गई।

इसके बाद विमान की आपात लैंडिंग की गई और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसा इंडिगो की फ्लाइट (6E2131) के साथ हुआ। इंडिगो के अधिकारियों की ओर से कहा गया कि यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ।

​यह भी पढ़ें-​

​बांग्लादेश: ​हिंदू प्रेमी की हत्या कर शव के टुकड़े – टुकड़े ​किया​ !​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,646फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें