29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाबाल-बाल बचीं सौरव गांगुली की बेटी, सना गांगुली की कार को बस...

बाल-बाल बचीं सौरव गांगुली की बेटी, सना गांगुली की कार को बस ने मारी टक्कर!

हादसे के बाद बस ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन सना गांगुली की कार के ड्राइवर ने उसका पीछा किया और चीनी बाजार के पास उसे पकड़ लिया|

Google News Follow

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली की कार को कोलकाता के डायमंड हार्बर रोड पर एक बस ने टक्कर मार दी। हालांकि, इसमें सना को गंभीर चोट नहीं आई।डायमंड हार्बर रोड पर बेहाला चौरास्ता इलाके में एक बस ने सना गांगुली की कार को टक्कर मार दी। इस वक्त सना गांगुली ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी थीं|

बस ड्राइवर ने पीछा कर पकड़ा: हादसे के बाद बस ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन सना गांगुली की कार के ड्राइवर ने उसका पीछा किया और चीनी बाजार के पास उसे पकड़ लिया| इसके बाद सना गांगुली ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, पुलिस मौके पर पहुंची और बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया| इस हादसे की जगह से सौरव गांगुली का घर महज दो सौ मीटर की दूरी पर है|

चश्मदीदों ने क्या कहा?: हादसे की जगह पर मौजूद लोगों ने बताया कि कोलकाता से रायपुर जा रही बस अचानक सना गांगुली की कार से टकरा गई। सना गांगुली इस हादसे में बाल-बाल बच गईं क्योंकि वह कार में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी थीं। इस बीच, गांगुली के परिवार ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद कोलकाता पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बस ड्राइवर को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया|

कौन हैं सना गांगुली?: 2001 में जन्मी सना गांगुली ने अपनी प्राथमिक शिक्षा कोलकाता के लोरेटो हाउस स्कूल से पूरी की और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में रहते हुए, सना ने विभिन्न इंटर्नशिप करके विविध कौशल विकसित किए।

इस दौरान सना ने एचएसबीसी, केपीएमजी, गोल्डमैन सैक्स, बार्कलेज और आईसीआईसीआई जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ भी काम किया है। सना की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह फिलहाल लंदन में INNOVERV में कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें-

न्यूयॉर्क की एक अदालत ने अडानी के खिलाफ मामलों को एक साथ लाने का दिया आदेश!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें