27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियावेलेंटाइन डे कृति खरबंदा ने पति पुलकित सम्राट पर लुटाया प्यार, शेयर...

वेलेंटाइन डे कृति खरबंदा ने पति पुलकित सम्राट पर लुटाया प्यार, शेयर की रोमांटिक तस्वीर!

दोनों एक-दूसरे को परफेक्ट मैच कर रहे हैं। यह तस्वीर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी की झलक दिखाती है, जहां प्यार छोटी-छोटी बातों में झलकता है। कृति ने लिखा, "हेलो वेलेंटाइन।"

Google News Follow
वेलेंटाइन डे के मौके पर हर कोई अपने पार्टनर के साथ प्यार का इजहार अपने तरीके से कर रहा है, तो वहीं अभिनेत्री कृति खरबंदा ने भी पति पुलकित सम्राट के लिए एक खास पोस्ट किया है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पुलकित की रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की। इसमें दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। जहां कृति ने रेड कलर का ड्रेस पहना हुआ है, वहीं पुलकित वाइट कलर के पैंट-शर्ट में हैं।

दोनों एक-दूसरे को परफेक्ट मैच कर रहे हैं। यह तस्वीर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी की झलक दिखाती है, जहां प्यार छोटी-छोटी बातों में झलकता है। कृति ने लिखा, “हेलो वेलेंटाइन।”

फैंस को कृति की पोस्ट काफी अच्छी लग रही है और साथ ही, वे इसे देखकर काफी इमोशनल भी हो गए हैं। कई यूजर्स ने तो हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया भी दी है।

कृति और पुलकित शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर अपने क्यूट मोमेंट्स पोस्ट करते रहते हैं। वे अपनी वेकेशन की तस्वीरें, सेलिब्रेशन और रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-मोटी झलक भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, जिससे फैंस भी उनके प्यारे पलों को देखकर उनसे कनेक्ट होते हैं।

इन दिनों पुलकित और कृति दोनों ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं और प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को खूबसूरती से बैलेंस कर रहे हैं। अभिनेता पुलकित सम्राट जल्द ही वेब सीरीज ‘ग्लोरी’ ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

सीरीज में वे एक बॉक्सर के रूप में नजर आएंगे। यह एक मशहूर कोच और उसके दो बेटों की भावनात्मक कहानी है, जिसमें दोनों भाई ओलंपिक में जाने का सपना देखते हैं, लेकिन उनके बीच पुरानी रंजिश, अधूरी भावनाएं, भाईचारे की प्रतिस्पर्धा और बदले की भावना सब कुछ बिगाड़ देती है।

इससे पहले अभिनेता पुलकित सम्राट हाल ही में फिल्म ‘राहु-केतु’ में नजर आए थे। फिल्म के जरिए पुलकित और वरुण शर्मा की जोड़ी फिर से नजर आई थी। हालांकि, फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

यह भी पढ़ें- 

राहुल गांधी ने कांग्रेस को रामलीला पार्टी बना दिया : अनिल विज! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें