29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाकुणाल नहीं था मासूम, सीलमपुर मर्डर में लेडी डॉन जिकरा का सनसनीखेज...

कुणाल नहीं था मासूम, सीलमपुर मर्डर में लेडी डॉन जिकरा का सनसनीखेज बयान!

जिकरा ने बताया कि साहिल की हत्या का बदला लेने के लिए कुणाल की हत्या की गयी।

Google News Follow
दिल्ली के सीलमपुर मर्डर केस को लेकर चौकाने वाला एक बड़ा खुलासा हुआ है। लेडी डॉन जिकरा ने बताया है कि कुणाल भी दुध का धुला नहीं था। जब वह नाबालिग था, तब उसने साहिल पर हमला किया था। इस घटना को लेकर पुलिस में एफआईआर भी हुई थी, लेकिन नाबालिग होन के कारण कुणाल का नाम नहीं आया था। इसी जानलेवा हमले का बदला लेने के लिए कुणाल की हत्या की गई।

कुणाल हत्याकांड में अभी एक ही गिरफ्तारी हुई है और वो है लेडी डॉन जिकरा। जिकरा की कजन मौसी के लड़के साहिल और दिलशाद ने चाकुओं से हमला कर कुणाल की हत्या कर दी थी। इन दोनों हत्यारों की तलाश जारी है। वारदात के समय जिकरा आसपास ही मौजूद थी।

हत्याकांड के पीछे की वजह बताते हुए जिकरा ने कहा कि नवंबर में उसके कजन साहिल पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में लाला और शंभु नाम के लड़के शामिल थे। ये दोनों कुणाल के दोस्त थे। जिकरा के मुताबिक इस हमले में कुणाल भी शामिल था, लेकिन उस समय वह नाबालिग था। इसी वजह से उसका नाम एफआईआर में नहीं आया था। कुणाल की हत्या उसी हमले का बदला है। साहिल पर जब हमला हुआ था, उसमे वह बच गया था और हत्या की कोशिश का केस दर्ज हुआ था।

जिकरा और साहिल को लगता है वो हमला कुणाल ने कराया था। उसी का बदला लेने के लिए कुणाल की हत्या की गई। पुलिस फिलहाल साहिल और दिलशाद की तलाश कर रही है।

दिल्ली के सीलमपुर में गुरुवार की शाम 17 साल के एक युवक कुणाल की नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान हो गई है। कुणाल हत्याकांड में लेडी डॉन जिकरा गुरुवार की रात से ही पुलिस की हिरासत में थी।

बता दें की पुलिस द्वारा जिकरा के अलावा तीन और लोगों को हिरासत में रखा गया था। जिकरा से पूछताछ की जा रही थी। उसकी भागीदारी का खुलासा होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस की दस टीम आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें-

राणा सांगा विवाद पर सुमन से मिले अखिलेश, समर्थक जुटे, पुलिस तैनात!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें