लाहौर में धमाकों से दहशत, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान में सीरियल ब्लास्ट!

लाहौर में सैन्य एयरपोर्ट से करीब हुए धमाके।

लाहौर में धमाकों से दहशत, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान में सीरियल ब्लास्ट!

lahore-blasts-after-operation-sindoor-pakistan-on-high-alert

भारतीय सेना द्वारा आतंक के खिलाफ शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के असर से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। इस सैन्य कार्रवाई के चंद घंटों बाद ही लाहौर से धमाकों की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे पूरे देश में दहशत का माहौल बन गया है।

लाहौर पुलिस के अनुसार, देर रात वाल्टन रोड पर जोरदार धमाके हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक के बाद एक 2 से 3 धमाकों की तेज आवाजें सुनी गईं, जिससे घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है और किसी को भी पास जाने की अनुमति नहीं दी जा रही।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर तैनात हैं, लेकिन अभी तक इन धमाकों की प्रकृति या कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। न ही अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। इलाके को फिलहाल खाली किया गया है।

लाहौर में यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब भारत ने मंगलवार रात 1:05 से 1:30 बजे के बीच पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर हमला कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों के ढांचों को ध्वस्त कर दिया।

पाकिस्तान की सेना के जनसंपर्क विभाग (ISPR) के प्रमुख जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने स्वीकार किया कि इन हमलों में अब तक 26 लोगों की मौत हुई है और 46 घायल हुए हैं। हमला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के उन इलाकों में किया गया जहाँ भारत के अनुसार आतंकी प्रशिक्षण शिविर सक्रिय थे।

हालात की गंभीरता को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने पूरे देश में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। सभी सरकारी अस्पतालों को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है, इस्लामाबाद और पंजाब के स्कूल-कॉलेजों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और हवाई सीमाएं 24 से 36 घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को चेताते हुए कहा कि तनाव तभी कम होगा जब भारत आक्रामक रुख से पीछे हटेगा। ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा,पाकिस्तान ने हमला शुरू नहीं किया, बल्कि केवल भारत के हमले का जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें:

मां की असली जिम्मेदारी है बच्चों को जीवन के लिए तैयार करना: भाग्यश्री!

दिल्ली से लेकर इन राज्यों तक मॉक ड्रिल में दिखी भारत की तैयारियां!

Uttar Pradesh: पाकिस्तान का समर्थन करना पड़ा महंगा, मेरठ से युवक गिरफ्तार

Exit mobile version