26 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमक्राईमनामालालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एयरपोर्ट से दोबारा लाए गए एम्स 

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एयरपोर्ट से दोबारा लाए गए एम्स 

Google News Follow

Related

लालू यादव की एक बार फिर तबीयत ख़राब हो गई है। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से दुबारा दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट किया गया है। सुबह खबर आई थी कि लालू यादव को दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। हालांकि उनकी तबीयत ठीक होने पर एम्स ने उन्हें दोबारा रांची के रिम्स में रेफर कर दिया था। लेकिन, बीच में ही तबीयत खराब होने पर दोबारा एम्स में भर्ती किया गया है।

बता दें कि लालू यादव को मंगलवार की रात रांची से दिल्ली एम्स एयर एम्बुलेंस से कल गया था। जहां उन्हें कुछ घंटों की निगरानी के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। और  उनकी हालत स्थिर बताई गई थी। जिसके बाद लालू यादव को रांची के रिम्स भेजने की तैयारी की गई थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर लालू यादव की दोबारा तबीयत ख़राब होने पर उन्हें  दिल्ली एम्स  के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया।

गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला में सजा काट रहे हैं। लालू यादव की किडनी में संक्रमण की समस्या से उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली लाया गया। इससे पहले रांची में मेडिकल बोर्ड की बैठक हुई थी ,जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स भेजने का निर्णय लिया गया था।
ये भी पढ़ें 

 

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के आवास पर IT की छापेमारी   

हैदराबाद के कबाड़ गोदाम में लगी आग, बिहार के 11 प्रवासी मजदूर जिंदा जले 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,143फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें