29 C
Mumbai
Wednesday, March 11, 2026
होमवीडियो गैलरीविविधाहेल्थ टिप्स : खुश और सेहतमंद रहने का बेहतरीन तरीका है 'सेल्फ...

हेल्थ टिप्स : खुश और सेहतमंद रहने का बेहतरीन तरीका है ‘सेल्फ लव’

Google News Follow

Related

आज के भागदौड़ भरे जीवन में खुद को खुश और स्वस्थ रखने का बेहतरीन तरीका है सेल्फ लव यानी खुद से प्यार करना। यह कोई स्वार्थ नहीं, बल्कि खुद का सम्मान, स्वीकार और देखभाल करना है। जब आप खुद से प्यार करते हैं, तो तन और मन दोनों फिट और फाइन रहते हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन सेल्फ लव के बारे में जानकारी देते हुए बताता है, स्वयं का सम्मान और ध्यान रखना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि भीतर से मजबूती देने वाला एहसास है। याद रखें, मदद लेना भी खुद के प्रति प्रेम और सम्मान का संकेत है। इसके लिए खुद की तारीफ करें, जरूरत पड़ने पर मदद लें, आराम करें और खुद को प्राथमिकता दें। खुद से किया गया प्यार सबसे अच्छा प्यार है, जो आपको मजबूत, खुश और स्वस्थ बनाता है।

सेल्फ लव का मतलब है खुद को अपनी कमियों, ताकतों, गलतियों और उपलब्धियों के साथ वैसे ही स्वीकार करना जैसे आप हैं। खुद के प्रति विनम्र रहना, नकारात्मक आत्म-आलोचना को कम करना, अपनी जरूरतों को प्राथमिकता देना और खुद को प्रोत्साहित करना इसमें शामिल है। यह खुद को दोष देने के बजाय खुद को माफ करना, खुद की तुलना दूसरों से न करना और अपनी खुशियों को संजोना सिखाता है।

एक्सपर्ट के अनुसार, सेल्फ लव के कई फायदे हैं। यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इससे तनाव, चिंता और घबराहट की समस्या दूर होती है। नकारात्मक सोच कम होने से मन शांत रहता है, खुशी और ग्रैटिट्यूड बढ़ता है। रिसर्च दिखाती है कि सेल्फ-कंपैशन से तनाव घटता है और भावनात्मक संतुलन बना रहता है। इससे आत्मविश्वास और रेजिलिएंस बढ़ता है। इससे खुद पर भरोसा मजबूत होता है। जीवन की चुनौतियों का सामना आसानी से किया जा सकता है, असफलता से टूटने की बजाय मजबूत होकर उठते हैं।

जब खुद की अहमियत करते हैं तो दूसरों से भी रिश्ते मजबूत होते हैं। सेल्फ लव की वजह से दूसरों से भी स्वस्थ और संतुलित रिश्ते बनते हैं। बाउंड्री सेट करना आसान होता है। यही नहीं शारीरिक स्वास्थ्य भी सुधरता है। सेल्फ लव से सेल्फ-केयर की आदत पड़ती है अच्छा खाना, व्यायाम, नींद और आराम इसमें शामिल होते हैं। इससे स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, दिल की बीमारियां और अन्य समस्याओं का खतरा घटता है।

वहीं, खुद को महत्व देने से जीवन में पॉजिटिव बदलाव आते हैं। लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलती है, और आप ज्यादा उत्पादक और संतुष्ट महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान सीमा के पास गोली लगने से मृत पाए गए दो पुलिस कर्मी, TTH ने ली जिम्मेदारी

तेजस हादसे पर HAL का स्पष्टिकरण: कहा-“यह जमीन पर हुई मामूली तकनीकी खराबी”

“अमेरिकी टैरिफ में किसी भी तरह की बढ़ोतरी बर्दाश्त नहीं” यूरोप की अमेरिका को चेतावनी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,031फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें