29.7 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमदेश दुनियालैरी एलिसन दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने, बेजोस पीछे छूटे!

लैरी एलिसन दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने, बेजोस पीछे छूटे!

अप्रैल 2025 में जारी फोर्ब्स की एनुअल बिलेनियर इंडेक्स में एलिसन 192 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर थे। ओरेकल के स्टॉक में तेजी आने के कारण उनकी संपत्ति बीते दो महीनों में 66.8 अरब डॉलर बढ़ी है।  

Google News Follow
ओरेकल कॉरपोरेशन के सह-संस्थापक और चेयरमैन लैरी एलिसन अब मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

13 जून को ओरेकल की ओर से उम्मीद से मजबूत आय रिपोर्ट करने के बाद कंपनी के शेयर की कीमत 7 प्रतिशत का मजबूत उछाल देखने को मिला था, जिससे एलिसन की संपत्ति 259 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई है।

फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, एलिसन की कुल संपत्ति बढ़कर 258.8 बिलियन डॉलर हो गई, जिससे वह दुनिया के अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, मस्क 410.8 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

अप्रैल 2025 में जारी फोर्ब्स की एनुअल बिलेनियर इंडेक्स में एलिसन 192 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर थे। ओरेकल के स्टॉक में तेजी आने के कारण उनकी संपत्ति बीते दो महीनों में 66.8 अरब डॉलर बढ़ी है।

ओरेकल ने हाल ही में ओपनएआई और सॉफ्टबैंक के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रोजेक्ट स्टारगेट के तहत एआई डेवलपमेंट के लिए अमेरिकी सरकार के प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

एलिसन, ओरेकल के एआई विजन के बारे में मुखर रहे हैं, यहां तक कि उन्होंने सुझाव दिया है कि एआई निगरानी का एक नया युग लाएगा, जहां टेक्नोलॉजी निरंतर रिकॉर्डिंग और रिपोर्टिंग के माध्यम से सार्वजनिक व्यवहार को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

80 साल की उम्र में एलिसन अभी भी ओरेकल के अध्यक्ष और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने 1977 में कंपनी की स्थापना की और 2014 तक इसके सीईओ के रूप में कार्य किया था।

उनके नेतृत्व में, ओरेकल ने कई प्रमुख अधिग्रहणों के माध्यम से सफलता प्राप्त की है, जिसमें 2021 में हेल्थ टेक्नोलॉजी कंपनी सेर्नर का 28.3 बिलियन डॉलर में अधिग्रहण शामिल है।

 
यह भी पढ़ें-

सोना इस हफ्ते 1,900 रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 1.06 लाख रुपए के पार! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें