30.5 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमदेश दुनियाशरीर के तापमान को नियंत्रित करने वाला नेचुरल ड्रिंक है लस्सी, जानें...

शरीर के तापमान को नियंत्रित करने वाला नेचुरल ड्रिंक है लस्सी, जानें पीने का सही समय!

लस्सी को आमतौर पर दही को मथकर उसमें चीनी समेत अन्य स्वाद बढ़ाने वाली चीजें मिलाकर बनाया जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका स्वाद और बनाने का तरीका भी बदल जाता है।

Google News Follow

Related

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाले कोल्ड ड्रिंक्स की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में लोग अक्सर सेहत से खिलवाड़ करते हुए डब्बा बंद आर्टिफिशियल पेय पदार्थों का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए किसी जहर से कम नहीं। वहीं, लस्सी एक ऐसा पारंपरिक ड्रिंक है, जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि शरीर के तापमान को संतुलित रखने में भी मदद करती है। दही से तैयार होने वाला यह पेय भारत में लंबे समय से खानपान का अहम हिस्सा रहा है।

लस्सी एक ऐसा पेय है जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है। अगर इसे सही समय पर और संतुलित मात्रा में पीया जाए, तो यह गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है। लस्सी को आमतौर पर दही को मथकर उसमें चीनी समेत अन्य स्वाद बढ़ाने वाली चीजें मिलाकर बनाया जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका स्वाद और बनाने का तरीका भी बदल जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, लस्सी एक प्राकृतिक कूलिंग एनर्जी ड्रिंक है, जिसकी तासीर ठंडी होती है। यही कारण है कि गर्मियों में इसका सेवन शरीर को तुरंत राहत देता है और तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके अलावा, लस्सी पाचन तंत्र को मजबूत करती है, शरीर को हाइड्रेट रखती है और तुरंत एनर्जी भी प्रदान करती है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

हालांकि, लस्सी पीने का सही समय जानना भी उतना ही जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसका सेवन दिन में, खासकर दोपहर के समय करना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। दोपहर के भोजन के साथ लस्सी पीने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को ठंडक मिलती है। यह गर्मी के असर को कम करने में भी मददगार साबित होती है।

कुछ लोग रात के समय भी लस्सी पीते हैं, लेकिन ऐसा करना हर किसी के लिए सही नहीं माना जाता। रात में इसका सेवन कुछ लोगों में पाचन से जुड़ी परेशानी या भारीपन की वजह बन सकता है। इसलिए इसे दिन के समय ही पीना बेहतर विकल्प माना जाता है। दिन में लस्सी का सेवन फायदेमंद होता है। खासतौर पर दोपहर में इसका सेवन कई स्वास्थ्य लाभ देता है।

यह भी पढ़ें-

अमेरिका यूएई ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान में ईंधन कीमतें बढ़ीं, भारत स्थिर रहीं! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,340फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें