27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामाकनाडा में नाम से वसूली पर भड़का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह!

कनाडा में नाम से वसूली पर भड़का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह!

लॉरेंस के नाम पर 5 मिलियन की वसूली करने वाले नवी तेसी नाम के इस शख्स के तीन अलग-अलग ठिकानों पर फायरिंग की गई।

Google News Follow
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में तीन जगहों पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उसकी वजह भी बताई है। ये मामला वसूली का है।

सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार नवी तेसी नाम के शख्स ने लॉरेंस के नाम पर 5 मिलियन (50 लाख रुपए) की वसूली की, जिसकी वजह से लॉरेंस के गैंग ने उसके ठिकानों को निशाना बनाया।

लॉरेंस के नाम पर 5 मिलियन की वसूली करने वाले नवी तेसी नाम के इस शख्स के तीन अलग-अलग ठिकानों पर फायरिंग की गई। बता दें, लॉरेस के गैंग ने इस घटना को ऐसे समय में अंजाम दिया, जब कनाडा में हाल ही में उसे आतंकवादी घोषित किया जा चुका है।

नवी पर आरोप है कि उसने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर गायकों से 5 मिलियन की वसूली की है। ऐसे में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े फतेह पुर्तगाल नाम के शख्स ने चेतावनी जारी की है कि गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस गैंग के नाम पर वसूली और शूटिंग करने वालों की अब वह खुद जिम्मेदारी लेगा।

फायरिंग को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े फतेह पुर्तगाल नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, “सत श्री अकाल, राम-राम सारे भाइयों को। मैं फतेह पुर्तगाल बोल रहा हूं। गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जो लोग कनाडा में वसूली और शूटिंग कर रहे हैं, उनकी जिम्मेदारी अब हम ले रहे हैं।”

पोस्ट में उसने यह भी कहा कि नवी तेसी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर गायकों से जबरदस्ती 5 मिलियन वसूले हैं, इसलिए हम उसके पीछे पड़े हुए हैं।

पोस्ट में आगे कहा गया कि व्यापारियों की जान या व्यापार को नुकसान पहुंचा, उसकी जिम्मेदारी आप लोगों की होगी, हमारी नहीं। हमारा तरीका शायद गलत लग सकता है, लेकिन हमारा इरादा गलत नहीं है।

यह भी पढ़ें-

पूर्व अमेरिकी सीआईए अधिकारी समेत तीन ईसाई धर्मांतरण के खेल में गिरफ्तार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें