टाटा स्टील प्लांट में रिसाव​: ​19​ ​कर्मचारी घायल​,अस्पताल में भर्ती​ ​​!​ ​

हादसा ओडिशा के ढेंकनाल जिले के मेरामुंडली में हुआ। कुछ कर्मचारियों को कटक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 'मनी कंट्रोल' की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में करीब 19 कर्मचारी घायल हुए हैं|

टाटा स्टील प्लांट में रिसाव​: ​19​ ​कर्मचारी घायल​,अस्पताल में भर्ती​ ​​!​ ​

Leak at Tata Steel plant: 19 workers injured, admitted to hospital!

ओडिशा के टाटा स्टील पावर प्लांट में भाप का रिसाव हुआ है। इस हादसे में कुछ कर्मचारी घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है| हादसा ओडिशा के ढेंकनाल जिले के मेरामुंडली में हुआ। कुछ कर्मचारियों को कटक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‘मनी कंट्रोल’ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में करीब 19 कर्मचारी घायल हुए हैं|
टाटा स्टील की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ओडिशा के ढेंकनाल में टाटा स्टील मेरामंडली वर्क्स में भाप के रिसाव के कारण बीएफपीपी2 बिजली संयंत्र में दुर्घटना हुई। हादसा 13 जुलाई मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे हुआ। इस हादसे में सुपरवाइजर और साइट पर काम कर रहे कुछ कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है| कंपनी ने बताया कि हादसे के बाद सभी आपात प्रोटोकॉल के कदम उठाए गए हैं।
हादसे की होगी जांच : टाटा स्टील कंपनी ने कहा कि उन्होंने हादसे के बाद प्रभावित कर्मचारियों के परिवारों से संपर्क किया है| उन्होंने कहा कि कंपनी उन्हें हर संभव मदद और सहयोग प्रदान कर रही है| कंपनी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है|कंपनी ने बताया कि हादसे की आंतरिक जांच की जाएगी।
​यह भी पढ़ें-​

मराठा समुदाय के छात्रों के लिए विदेशी छात्रवृत्ति के संबंध में निर्णय 

Exit mobile version