28.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमक्राईमनामाहरियाणा स्कूल में तीसरी के छात्र का KG की बच्ची पर जानलेवा...

हरियाणा स्कूल में तीसरी के छात्र का KG की बच्ची पर जानलेवा हमला!

इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण बाद में चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Google News Follow
हरियाणा के पंचकूला स्थित एक स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा केजी में पढ़ने वाली एक छोटी बच्ची पर पत्थरों और गमले से जानलेवा हमला करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण बाद में चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

यह घटना पंचकूला के संस्कृति मॉडल स्कूल की है। जानकारी के मुताबिक, तीसरी कक्षा के छात्र ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया और फिर गमला उठाकर उसके सिर पर मार दिया। इसके बाद वह बच्ची को एक खाली कक्षा में ले गया, जहां उसका सिर बार-बार जमीन और दीवार से टकराकर मारपीट करता रहा। बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी छात्र ने उसे पीटना बंद नहीं किया। बाद में उसके बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए स्कूल परिसर में ले गया।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी छात्र बच्ची को यह कहकर स्कूल की पहली मंजिल पर ले गया था कि वह उसे उसके पिता से मिलवाएगा। लेकिन पहली मंजिल पर पहुंचते ही उसने बच्ची पर हमला करना शुरू कर दिया।

घटना के बाद बच्ची को तुरंत सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चोटों की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम स्कूल पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किन परिस्थितियों में और किस वजह से किया गया। इसके लिए स्कूल प्रशासन के साथ-साथ संबंधित छात्र के अभिभावकों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस घटना ने स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के अन्य पहलुओं की जानकारी अभी सामने आना बाकी है।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें