29.7 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाOscar 2023: इन भारतीयों ने ऑस्कर जीतकर देश का नाम किया रोशन

Oscar 2023: इन भारतीयों ने ऑस्कर जीतकर देश का नाम किया रोशन

आरआरआर के गीत नाटू नाटू और फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने ऑस्कर में रचा इतिहास।

Google News Follow

ऑस्कर्स 2023 में भारत को इस बार दो ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। आरआरआर फिल्म का गाना नाटू नाटू को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। जबकि द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का अवॉर्ड जीता है। इसी के साथ भारत के खाते में दो अवॉर्ड और जुड़ गए हैं।

दुनिया में वैसे तो सिनेमा के क्षेत्र में सैकड़ों पुरस्‍कार दिये जाते हैं। लेकिन ऑस्‍कर को मनोरंजन के क्षेत्र में दिया जाने वाला विश्‍व का सबसे बड़ा पुरस्‍कार माना जाता है। इसे हम अकादमी पुरस्‍कारों के नाम से भी जानते हैं। हालांकि इतिहास में अब तक किसी भी भारतीय फिल्‍म को ऑस्‍कर नहीं मिल सका है। लेकिन कुछ ऐसे भारतीय कलाकार जरूर रहे हैं, जिन्‍होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अकादमी पुरस्‍कार प्राप्‍त कर देश को गौरवान्वित करने का मौका दिया है। तो आइए एक नजर डालते हैं भारतीय ऑस्कर विजेताओं पर…

भानु अथैया- ऑस्कर जीतने वाले भारतीयों की लिस्ट में पहला कॉस्ट्यूम डिजाइनर नाम भानु अथैया का है। जिन्होंने साल 1983 में फिल्म गांधी के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड जीता था। भानु अथैया 1983 की फिल्म का हिस्सा थीं, जिसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार सहित पांच अन्य ऑस्कर जीते।

सत्यजीत रे- सत्यजीत रे दूसरे भारतीय हैं जिन्हें साल 1991 में ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट के ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। हालांकि इस अवार्ड को लेने के लिए वह ऑस्कर सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाए थे। बाद में इस अवार्ड को उनके पास कोलकाता भिजवाया गया था। ये अवार्ड उन्हें सिनेमा अमुल्य योगदान देने के लिए मिला।

रेसुल पोकुट्टी- भारतीय रेसुल पोकुट्टी को 2008 में आई फिल्म स्लमडॉग मिलियनेर के लिए बेस्ट साउंड मिक्सिंग कैटेगरी का ऑस्कर दिया गया।

ए आर रहमान- फिल्म स्लमडॉग मिलियनेर के लिए एआर रहमान को बेस्ट म्यूजिक कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में एआर रहमान ने जय हो गाना गया था। जिसे लोगों का खूब प्यार मिला।

गुलजार- भारतीय प्रसिद्ध शायर, फ़िल्म निर्देशक, संगीतकार और लेखक गुलजार को “स्लम डॉग मिलिनियर” के गाने “जय हो” के लिरिक्स के लिए ऑस्कर से नवाजा गया था। बता दें कि यह फिल्म तीन ऑस्कर अपने नाम करने में सफल हुई थी।

एमएम कीरावनी- भारत को दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड मिल गया है। भारत की फिल्म RRR के गाने नाटु-नाटु को ऑस्कर अवॉर्ड मिल गया है। देश के लिए ये एक प्राउड मूमेंट है। बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में RRR के गाने नाटू नाटू ने बाजी मार ली है।

गुनीत मोंगा- ऑस्कर 2023 में ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने जीत हासिल कर ली है। ये एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है जो एक अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की बात करती है। इसका निर्माण गुनीत मोंगा ने किया है।

ये भी देखें 

‘आरआरआर’ के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने रचा इतिहास, जीत लिया ऑस्कर अवार्ड

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें