26 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमदेश दुनियासुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद न आएंगे..मेरी कविता क्यों चुराई?

सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद न आएंगे..मेरी कविता क्यों चुराई?

पुष्यमित्र ने प्रियंका पर कविता चोरी करने का आरोप लगाया

Google News Follow

Related

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। इन दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी संवाद से विवादों में घिर गई हैं। बुधवार को चित्रकूट में मंदाकिनी नदी किनारे रामघाट पर महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने ‘उठो द्रौपदी शस्त्र संभालो’ काव्य की पंक्तियां पढ़ीं, पर इस कविता को लिखने वाले कवि पुष्यमित्र उपाध्याय ने आपत्ति जता दी है। पुष्यमित्र ने प्रियंका पर कविता चोरी करने का आरोप लगाया। पुष्यमित्र ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की उस पोस्ट को री-ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने प्रियंका गांधी का वीडियो शेयर किया था।

पुष्पमित्र उपाध्याय ने लिखा, ‘प्रियंकाजी ये कविता मैंने देश की स्त्रियों के लिए लिखी थी न कि आपकी घटिया राजनीति के लिए। न तो मैं आपकी विचारधारा का समर्थन करता हूं और न आपको ये अनुमति देता हूं कि आप मेरी साहित्यिक संपत्ति का राजनीतिक उपयोग करें। कविता भी चोरी कर लेने वालों से देश क्या उम्मीद रखेगा?’ पुष्यमित्र ने आगे कहा, ‘2012 में निर्भया प्रकरण पर लिखी गई कविता का संदेश और आह्वान आपकी राजनीतिक कुंठाओं से अलग और व्यापक है। राजनीतिक संस्थानों से अनुरोध है कि कविता का प्रयोग क्षुद्र राजनीतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए कर के इसके मर्म को दूषित न करें।’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,132फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें