28.8 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026
होमदेश दुनियाअभिषेक बनर्जी का आरोप, केंद्रीय बलों ने बंगाल में दहशत फैलाई!

अभिषेक बनर्जी का आरोप, केंद्रीय बलों ने बंगाल में दहशत फैलाई!

अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इन बलों को 'लाइसेंसशुदा गुंडों का गिरोह' बनाकर बंगाल की जनता पर छोड़ दिया गया है।

Google News Follow

Related

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अधीन केंद्रीय बल ‘भाजपा की निजी सेना’ की तरह काम कर रहे हैं।

अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इन बलों को ‘लाइसेंसशुदा गुंडों का गिरोह’ बनाकर बंगाल की जनता पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है और मतदाताओं के बीच भय का माहौल पैदा किया जा रहा है।

उन्होंने एक कथित घटना का जिक्र करते हुए बताया कि हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने बेटे के साथ मतदान करने पहुंचे थे। बुजुर्ग की शारीरिक स्थिति कमजोर थी और वे बिना सहारे चल नहीं सकते थे।

ऐसे में उनका बेटा उन्हें बूथ तक ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन केंद्रीय बलों ने दोनों के साथ धक्का-मुक्की की। बनर्जी के अनुसार, इस दौरान बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े और उन्हें तुरंत आमता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तृणमूल नेता ने आरोप लगाया कि सुबह से ही केंद्रीय बल आम लोगों के बीच दहशत फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ मारपीट की जा रही है, बुजुर्गों पर हमले हो रहे हैं और यहां तक कि बच्चों को भी नहीं बख्शा जा रहा। बनर्जी ने इसे 2021 की ‘शीतलकुची मानसिकता’ करार देते हुए कहा कि उस समय भी निहत्थे नागरिकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 2021 में हुई घटनाओं की राजनीतिक कीमत भाजपा को चुकानी पड़ी थी और 2026 में यह कीमत और अधिक भारी हो सकती है। बनर्जी ने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर खतरा है और इससे राज्य की शांति एवं व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

अपने संदेश में उन्होंने केंद्रीय बलों के जवानों को भी चेतावनी दी कि वे कानून से ऊपर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की कथित बर्बरता में शामिल हर व्यक्ति की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अंत में उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता इस तरह की दहशत और दबाव की राजनीति का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी और राज्य के सम्मान व अधिकारों की रक्षा करेगी।

यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल: पूर्व बर्धमान जिले में मतदान केंद्र के पास बम से भरा बैग मिला

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,273फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें