27.1 C
Mumbai
Sunday, July 5, 2026
होमदेश दुनियाअरविंद केजरीवाल को डर है कि सीएम ममता बनर्जी बंगाल हार रही...

अरविंद केजरीवाल को डर है कि सीएम ममता बनर्जी बंगाल हार रही हैं: मनोज तिवारी!

नई दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल इस डर से घबराए हुए हैं कि सीएम ममता बनर्जी भी हार रही हैं।

Google News Follow

Related

भोजपुरी एक्टर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सत्याग्रह का रास्ता अपनाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को डर है कि बंगाल में सीएम ममता बनर्जी चुनाव हार रही हैं, और उस तकलीफ को बयां करने के लिए वे सत्याग्रह का नाटक कर रहे हैं।

नई दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल इस डर से घबराए हुए हैं कि सीएम ममता बनर्जी भी हार रही हैं। उन्होंने कहा कि वे बता रहे हैं कि वे तकलीफ में हैं। केजरीवाल जैसे लोग जनता के साथ खड़े नहीं हो सकते। उन्होंने सिस्टम का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार किया।

मनोज तिवारी ने कहा कि कमल के निशान पर टेप लगाने से आप वोटरों को नहीं रोक सकते। हिंसा की खबरें आई हैं, लेकिन इसके बावजूद निडर होकर लोगों ने मतदान किया। टीएमसी कितनी भी कोशिश कर ले, जनता को वोट देने से नहीं रोक सकती।

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर आप नेता सौरभ भारद्वाज के शादी वाले बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि सौरभ भारद्वाज के बयानों से उनके संस्कार झलकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी के निजी मामलों में टांग नहीं लड़ाना चाहिए। जिन लोगों को संस्कार सिखाने की जरूरत है, उन्हें खुद देखना चाहिए। राघव चड्ढा ने देश का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में देखा है। उनके इस फैसले के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

दिल्ली के मेयर चुनाव को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पार्षदों का अपने ही सांसदों पर विश्वास नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण पार्षदों और सांसदों सहित सभी लोगों का समर्थन प्राप्त कर रही है।

मनोज तिवारी ने कहा कि एक तरफ दिन-रात विपक्ष पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है, दूसरी तरफ अच्छी सड़कों, बेहतर रेलवे लाइनों, और वंदे भारत जैसी ट्रेनों का लाभ लेकर लोग खुश हैं। गरीबों की खुशहाली देखते हुए जनता भाजपा का समर्थन कर रही है।

यह भी पढ़ें-

बंगाल मतदान: दूसरे चरण में 90% वोटिंग, 700 CAPF कंपनियां तैनात! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,169फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें