26 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमदेश दुनियालोकसभा चुनाव 2024: प्रधानमंत्री मोदी पर बिहार सीट बंटवारे को लेकर टिकी...

लोकसभा चुनाव 2024: प्रधानमंत्री मोदी पर बिहार सीट बंटवारे को लेकर टिकी नजरें!

पशुपति पारस नाथ और मांझी से मुलाकात कर सीट बंटवारे की अटकले सुलझाए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है|इसके साथ एनडीए के बाकी घटक दलों से पहले ही बात हो चुकी है| इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी है|

Google News Follow

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन में अभी तक फैसला नहीं हो पाया है, लेकिन आज पीएम मोदी की ओर से बिहार के पशुपति पारस नाथ और मांझी से मुलाकात कर सीट बंटवारे की अटकले सुलझाए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है|इसके साथ एनडीए के बाकी घटक दलों से पहले ही बात हो चुकी है| इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी है|

बता दें की पशुपति कुमार पारस की लोक जनशक्ति पार्टी (​राष्ट्रीय) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, सेक्युलर को लेकर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की ओर वर्ष 2024 के हुए लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों के बंटवारे के फार्मूला लागू किया जा सकता है| वही दूसरी ओर मांझी और पारस सहित एनडीए के सभी घटक दलों की ओर से सीट बंटवारे की घोषणा को लेकर पीएम मोदी पर निगाहें टिकी हुई हैं| वही बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी सभी सहयोगी दलों की नजर रहेगी।

​गौरतलब है कि बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भाजपा 17, जनता दल यूनाइटेड 16, लोक जनतांत्रिक पार्टी (रामविलास पासवान) 4 सीट दी गयी है, जबकि बाकी बचे 3 सीटों में एक लोक जनतांत्रिक पार्टी (पारस गुट), उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा और पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को एक-एक सीट मिल सकती है| इससे पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने पहले गया लोकसभा सीट पर अपना दावा भी कर दिया है| यदि इस बीच मुकेश सहनी एनडीए के साथ आते है तो इस स्थिति में जनता दल यूनाइटेड या भाजपा को एक सीट छोड़ना पड़ा सकता है|

​चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के अधिसूचना के ठीक बाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की सूचि आने की संभावना बताई जा रही है| भाजपा बिहार वर्ष 20219 के तर्ज पर मात्र 4 सीटों को छोड़कर बाकि सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने की संभावना प्रबल जताई जा रही है| दूसरी ओर नितीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड की ओर से 16 सीटों में से 13 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है| 16 में बचे 3 सीटों को लेकर जदयू में अभी भी मंथन जारी है|

यह भी पढ़ें-

इलेक्ट्रोरल बॉन्ड को लेकर SBI को सुप्रीम कोर्ट की नोटिस!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें