29 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियालॉर्ड्स टेस्ट : केएल राहुल का शतक, भारत का स्कोर- 254/4!

लॉर्ड्स टेस्ट : केएल राहुल का शतक, भारत का स्कोर- 254/4!

राहुल दूसरे दिन के आखिरी सत्र से बल्लेबाजी कर रहे हैं। अपनी बल्लेबाजी के दौरान राहुल ने धैर्य और संयम का परिचय दिया है और एक छोर को मजबूती से संभालकर रखा है। 

Google News Follow

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के प्रथम सत्र की समाप्ति पर भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं। केएल राहुल ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक लगा दिया है।

भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल तीन विकेट पर 145 रन से शुरू किया। राहुल और पंत ने पहला सत्र बेहतरीन तरीके से खेला। दोनों ने रन भी बनाए और विकेट भी बचाया। लेकिन सत्र के आखिरी ओवर में दोनों बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी हो गई, जिसका खामियाजा पंत को रन आउट के रूप में भुगतना पड़ा।

अंगुली की चोट से जूझ रहे पंत ने इस बार भी बढ़िया पारी खेली। उन्होंने 112 गेंद में 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 74 रन बनाए। पंत ने चौथे विकेट के लिए राहुल के साथ 141 रन की अहम साझेदारी की।

लंच तक केएल राहुल 171 गेंद पर 98 रन बनाकर नाबाद थे। उन्होंने दूसरे सेशन की शुरुआत में आर्चर की गेंद पर अपना शतक पूरा किया। राहुल ने 176 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से यह पारी खेली। यह टेस्ट क्रिकेट में राहुल का 10वां और इस दौरे का दूसरा शतक है।

राहुल दूसरे दिन के आखिरी सत्र से बल्लेबाजी कर रहे हैं। अपनी बल्लेबाजी के दौरान राहुल ने धैर्य और संयम का परिचय दिया है और एक छोर को मजबूती से संभालकर रखा है।

भारत को अगर पहली पारी में इंग्लैंड पर बढ़त बनानी है, तो राहुल बड़ी शतकीय पारी खेलनी होगी। खबर लिखे जाने तक रवींद्र जडेजा चार रन के निजी स्कोर पर राहुल का साथ दे रहे थे।

इससे पहले, भारतीय टीम ने दूसरे दिन स्टंप्स तक तीन विकेट पर 145 रन बना लिए थे। दूसरे दिन के आखिरी सत्र में यशस्वी जायसवाल 13, करुण नायर 40 और शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हुए थे।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 387 रन बनाए थे। जो रूट ने 104 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा जेमी स्मिथ ने 51 और ब्रायडन कार्स ने 56 रन बनाए थे। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए थे।

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मैच जीता था, जिसके बाद भारत ने दूसरे टेस्ट मैच जोरदार वापसी करते हुए पहली बार एजबेस्टन में जीत दर्ज की थी। तीसरा टेस्ट क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

बांग्लादेश: बीएनपी ने सुधार की दलील खारिज की, जल्द चुनाव की मांग दोहराई!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें