लव जिहाद मुरादाबाद: पहचान छुपाकर की दोस्ती, दुष्कर्म के बाद करवाया धर्म परिवर्तन !

आरोपी शारिक पीड़िता को बाहर ले गया , जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन करा दिया।

लव जिहाद मुरादाबाद: पहचान छुपाकर की दोस्ती, दुष्कर्म के बाद करवाया धर्म परिवर्तन !

love-jihad-case-lalitpur-hindu-girl-shahrukh-azhar-ali-updates

उत्तर प्रदेश में रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में रहनेवाले शारिक पर हनी बनकर मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म करने और धर्मांतरण करवाने का आरोप लगा है। आरोप है की शारिक ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया और लड़की का धर्म परिवर्तन कराया। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसी के साथ पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी से हनी नाम के युवक ने जान-पहचान बढ़ा ली। शारिक ने फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था, जिसमें उसका पता बिजनौर जनपद के मोहल्ला मुड़ का था। शारिक नौकरी दिलवाने के नाम पर पीड़िता को फुसलाता रहा। पीड़िता से नजदीकियां बढाकर उसने लड़की को प्रेमजाल में फांसा।

यह भी पढ़ें:

विधानसभा नतीजों के बाद सज्जाद नोमानी ने मारी पलटी; वीडिओ के लिए मांग रहा माफ़ी

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी बड़ी राहत!
एकनाथ शिंदे का कार्यकाल समाप्त, दिया इस्तीफा!
शिकायत के अनुसार, आरोपी शारिक पीड़िता को बाहर ले गया , जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन करा दिया। 20 नवंबर की शाम सात बजे युवती अपने घर पहुंची और उसने बताया कि आरोपी हनी उर्फ शाकिर ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया है। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसे पत्नी की तरह रखा। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी का असली नाम शाकिर है। हालाँकि, एसपी कुमार रण विजय सिंह के अनुसार शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Exit mobile version