28 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमदेश दुनियालखनऊ का बदलेगा नाम? CM योगी आदित्यनाथ के ट्वीट पर छिड़ी बहस 

लखनऊ का बदलेगा नाम? CM योगी आदित्यनाथ के ट्वीट पर छिड़ी बहस 

Google News Follow

क्या, लखनऊ का भी नाम बदलेगा? ऐसा सवाल योगी आदित्यनाथ के ट्वीटर हैंडल एक ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में जमकर हलचल देखा जा रहा है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में किया गया ट्वीट इसी और संकेत दे रहे हैं। इस ट्वीट में पीएम मोदी का उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पर स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, कैप्शन में लिखा है कि शेषावतार भगवान लक्ष्मण जी की पावन धरती लखनऊ पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।

यह तस्वीर अमौसी एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी  के स्वागत के दौरान खींची गई हैं। इस कैप्शन से अटकलों का बाजार गरमा गया है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी द्वारा ऐसी भाषा का पहली बार उपयोग किया गया है। अटकलों में कहा जा रहा है कि लखनऊ का नाम बदलकर भगवान लक्ष्मण के नाम पर रखा जा सकता है। हालांकि, एक अन्य ट्वीट में भाषा अलग है।  जबकि दोनों अकाउंट वेरीफाई हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कई जिलों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए गए।जिसमें चर्चित जगहों में इलाहाबाद को प्रयागराज नाम दिया गया। मुगलसराय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय  कर दिया गया.जबकि फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या नगर कर दिया गया। इससे पहले फैजाबाद जिले में ही अयोध्या आता था। बता दें कि राज्य की राजधानी लखनऊ से अयोध्या की दुरी तक़रीबन 120 किलोमीटर है।

 ये भी पढ़ें 

​मूसलाधार बारिश ​के​ कारण ​​ ​रोकी गई​ ​बद्रीनाथ यात्रा

SC से ममता बनर्जी के भतीजे को बड़ा झटका, ED कर सकेगी पूछताछ  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें