29 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियामाधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल,...

माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल, पति ने यूं किया सेलिब्रेट! 

डॉ. श्रीराम नेने ने इंस्टाग्राम पर कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स कोर्टहाउस में हुई अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें इस जोड़े की प्यारी शुरुआत की एक झलक देखने को मिली।

Google News Follow
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीराम नेने ने गुरुवार को अभिनेत्री संग 27 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने उस दिन को याद किया, जब दोनों ने एक साथ अपने जीवन के सफर की शुरुआत की थी।

डॉ. श्रीराम नेने ने इंस्टाग्राम पर कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स कोर्टहाउस में हुई अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें इस जोड़े की प्यारी शुरुआत की एक झलक देखने को मिली। तस्वीरों में कपल अंगूठियां बदलते हुए और परिवार-दोस्तों के साथ खाने पर जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

डॉ. श्रीराम नेने ने लिखा, “आज से 27 साल पहले बेवर्ली हिल्स कोर्टहाउस में, हमने एक-दूसरे से जीवनभर साथ निभाने का वादा किया था और जिंदगी के सबसे खूबसूरत सफर की शुरुआत की थी। हमें नहीं पता था कि जिंदगी हमें कहां ले जाएगी लेकिन हम इतना जरूर जानते थे कि हम इसे साथ में जीना चाहते हैं। दो प्यारे बेटे, अनगिनत यादें, कुछ चुनौतियां, ढेर सारी हंसी और जीवनभर के प्यार के बाद मैं आज भी तुम्हें ही चुनूंगा।”

उन्होंने लिखा, “हमने जो खूबसूरत सफर साथ तय किया है और आने वाले सभी नए अध्यायों के लिए, हैप्पी 27वीं एनिवर्सरी, माय लव। हमेशा के लिए, साथ-साथ।” जब माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को श्रीराम से शादी की थी, उस समय अभिनेत्री हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक थीं। कैलिफोर्निया में हुई उनकी शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया था।

उनकी शादी की खबर इतनी सीक्रेट रखी गई थी कि इंडस्ट्री के लोगों को भी इसका पता बाद में चला। शादी के बाद वह कुछ समय के लिए अमेरिका (डेनवर) जाकर बस गईं, जिससे फैंस का दिल पूरी तरह टूट गया था। कपल के दो बेटे अरिन और रयान हैं।

कुछ साल अमेरिका में बिताने के बाद माधुरी बॉलीवुड में वापसी के लिए भारत लौट आईं। एक्ट्रेस ने लंबे ब्रेक के बाद 2007 में फिल्म ‘आजा नचले’ से बॉलीवुड में कमबैक किया। इसके बाद वह ‘ये जवानी है दीवानी’ में मशहूर गाने ‘घाघरा’ में नजर आईं। साथ ही ‘डेढ़ इश्किया’ और ‘गुलाब गैंग’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें