29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश: सेना की फायरिंग रेंज में विस्फोट, एक नागरिक की मौत,...

मध्य प्रदेश: सेना की फायरिंग रेंज में विस्फोट, एक नागरिक की मौत, दो घायल

Google News Follow

मध्य प्रदेश के दतिया जिले से हादसे की दुखद खबर सामने आई है। दतिया में स्थित भारतीय सेना की फायरिंग रेंज में विस्फोट के कारण एक सीविलियन मौत हुई है। इसके साथ ही दो लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। स्थिती का आकलन करने के लिए स्थानीय अधिकारी और सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इसके साथ ही आगे के सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

फायरिंग रेंज के हादसे में 17 वर्षीय मृतक का नाम गंगाराम बताया जा रहा है। दरम्यान घायलों की पहचान 23 वर्षीय रामू और 16 वर्षीय मनोज के तौर पर की गई है। सभी घायलों को झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी सुनील कुमार शिवहरे ने बताया कि मामले की जांच जारी है। यह हादसा जैतपुर गांव के पास सुबह करीब 9 बजे हुआ, जिसमें में दो अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं।

आस-पास के गांवों के लोग अक्सर फायरिंग रेंज में इस्तेमाल किए गए गोले को उठाकर कबाड़ में बेचते हैं, जिससे तांबे और अन्य धातु निकाले जाते हैं। कई बार न फटे गोले अनजाने में उठाने पर फट जाते हैं,जो अत्याधिक खतरनाक साबित होता है। प्रारंभिक जांच के अनुसार अंदाजा लगाया गया है की, मृतक ने जमीन पर पड़ा हुआ गोला उठाया था,जो फट गया। यह इलाका बसई पुलिस स्टेशन के तहत आता है, जो दतिया शहर से लगभग 80 किलोमीटर दूर है। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं।

स्थानिकों के अनुसार शुक्रवार (14 फरवरी) की सुबह लड़कों का एक समूह फायरिंग रेंज में घुसा और फटे गोले के साथ छेड़छाड़ करने लगा। दौरान एक गोला फटने से भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें एक किशोर की जान चली गई और दो अन्य घायल हुए। पुलिस और सेना के अधिकारियों ने घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और भविष्य में अनधिकृत घुसपैठ को रोकने के उपाय किए जा रहे हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें