28.4 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियाMahaKumbh: माघी पूर्णिमा पर आस्था के महाकुंभ में श्रद्धालुओं ​ने​ लगाई आस्था...

MahaKumbh: माघी पूर्णिमा पर आस्था के महाकुंभ में श्रद्धालुओं ​ने​ लगाई आस्था की डुबकी!

​संगम तट के दोनों ओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं। माघ पूर्णिमा पर सुबह-सुबह ही करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है।

Google News Follow

प्रयागराज महाकुंभ में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 48.83 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। ​उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रयागराज में माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। संगम तट के दोनों ओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं। माघ पूर्णिमा पर सुबह-सुबह ही करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है।

​माघ पूर्णिमा पर सबसे पहले नागा साधुओं के अखाड़ों ने डुबकी लगाई। इसके बाद अखाड़ों और फिर साधु-संतों ने पवित्र स्नान किया। इस प्रक्रिया के बाद ही श्रद्धालुओं ने स्नान करना शुरू किया। संगम तट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की जा रही है। महाकुंभ में अब तक 46.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।

​महाकुंभ में आये श्रद्धालु​ओं ​ने प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने ​ कहा, “हम माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए यहां आए हैं। सरकार ने वाकई बहुत अच्छी व्यवस्था की है। हमें वाकई बहुत अच्छा अनुभव हो रहा है।प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाने के बाद महाकुंभ में शामिल हुए एक श्रद्धालु ने कहा, “मैंने आज तड़के तीन बजे स्नान किया। अब हम लौट रहे हैं। मौनी अमावस्या के मुकाबले आज भीड़ कम है। यहां व्यवस्थाएं अच्छी हैं।”

​प्रयागराज में महाकुंभ के एक तीर्थयात्री ने कहा, “मैं आज माघ पूर्णिमा पर स्नान करने की योजना बनाकर दिल्ली से यहां आया हूं। यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।”​ त्रिवेणी पर कड़ी चौकसी है। हर तरफ पुलिस अलर्ट कर रही है। पुलिस फोर्स को लगातार चौकस रहने के निर्देश मिल रहे हैं। झूसी से संगम जाने वाले मार्ग की स्थिति सामान्य है।

​पूरे इंतजाम पर मुख्यमंत्री योगी सुबह से ही नजर बनाए हैं। वॉर रूम में मुख्यमंत्री योगी अधिकारियों के साथ मौजूद हैं। माघ पूर्णिमा स्नान पर प्रयागराज नो व्हीकल जोन है। कल्पवासियों के भी वाहन को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। सभी वीवीआईपी पास भी रद्द कर दिए गए हैं।​

​यह भी पढ़ें-

अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का निधन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें