26 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमदेश दुनिया'महानायक' अमिताभ बच्चन की गुजराती डेब्यू फिल्म हिंदी में हुई रिलीज!

‘महानायक’ अमिताभ बच्चन की गुजराती डेब्यू फिल्म हिंदी में हुई रिलीज!

'अनफिल्टर्ड नारी' में मुख्य किरदार चिंतन की भूमिका निभा रहे यश सोनी ने बताया, "गुजराती सिनेमा इस समय एक बेहद रोमांचक दौर से गुजर रहा है - हम नई कहानियों की एक लहर देख रहे हैं।"

Google News Follow

Related

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने गुजराती फिल्म ‘फक्त महिलाओ माटे’ से गुजराती इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था, जिसका मतलब होता है सिर्फ महिलाओं के लिए। अब यह फिल्म हिंदी भाषी दर्शकों के लिए ‘अनफिल्टर्ड नारी’ शीर्षक के साथ रिलीज हो चुकी है।

जय बोडास के निर्देशन में बनी यह फिल्म चिंतन पारिख नाम के एक युवक के अनोखे सफर पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि चिंतन अपने जीवन में सभी महिलाओं से अभिभूत रहता है, लेकिन एक दिन उसे महिलाओं को समझने की एक अद्भुत और अनूठी शक्ति मिल जाती है, जो किसी और के पास नहीं है। यह फिल्म चिंतन के इस खास सफर और इस शक्ति के उसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को दर्शाती है।

‘बिग बी’ ने इस फिल्म में मुख्य किरदार चिंतन के पिता की भूमिका निभाई है।

‘अनफिल्टर्ड नारी’ में मुख्य किरदार चिंतन की भूमिका निभा रहे यश सोनी ने बताया, “गुजराती सिनेमा इस समय एक बेहद रोमांचक दौर से गुजर रहा है – हम नई कहानियों की एक लहर देख रहे हैं।”

यश सोनी ने बताया, “हम नई कहानियों की एक लहर देख रहे हैं, जो हमारी संस्कृति में निहित है, लेकिन अपने विषयों में सार्वभौमिक है।” ये कहानियां गुजरात की जड़ों से जुड़ी हैं, लेकिन उनकी बातें पूरी दुनिया के लोगों से जुड़ सकती हैं।

‘फक्त महिलाओ माटे’ ऐसी ही एक फिल्म है, जिसने न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर प्रकाश डाला। फिल्म में कॉमेडी, भावनाएं और गहरी समझ का बेहतरीन मेल था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।”

अब यश ने फिल्म ‘फक्त महिलाओ माटे’ के हिंदी डब ‘अनफिल्टर्ड नारी’ को लेकर अच्छी उम्मीदें जताई हैं। उनका मानना है कि यह हिंदी संस्करण फिल्म को एक नया जीवन और एक बड़ा मंच देगा।

यश सोनी ने कहा, “‘अनफिल्टर्ड नारी’ के साथ, मुझे सच में विश्वास है कि हम इस कहानी को एक एक बड़ा मंच दे रहे हैं। यह एक ऐसी क्षेत्रीय फिल्म है जो भाषाई बाधाओं से परे पहुंचने की हकदार हैं।” उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हिंदी भाषी दर्शक भी इस फिल्म से गहराई से जुड़ेंगे।

अभिनेता ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह फिल्म पूरी ईमानदारी और एक खास उद्देश्य के साथ बनाई गई है। उन्होंने आखिरी में कहा, “यह एक ईमानदारी और उद्देश्य के साथ बनाई गई फिल्म है, और मुझे खुशी है कि अब और भी लोग इस सफर का हिस्सा बनेंगे।”

आनंद पंडित और वैशाल शाह द्वारा निर्मित ‘अनफिल्टर्ड नारी’ में यश सोनी, अमिताभ बच्चन, दीक्षा जोशी, तर्जनी भादला, भाविनी जानी, कल्पना गगडेकर, चेतन दैया, वैशाख राठौड़, दीप वैद्य और ओम भट्ट जैसे बेहतरीन कलाकार हैं।

यह भी पढ़ें-

हरियाणा : तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,225फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें