​Dasna Temple: महंत का विवादित बयान, बताया – मुस्लिमों को ​ जेहादी

'हिन्दू स्वाभिमान' नामक संस्था भी चलाते हैं| हिन्दू युवाओं और बच्चों को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के लिए 'धर्म सेना' का भी गठन उन्होंने किया|

​Dasna Temple: महंत का विवादित बयान, बताया – मुस्लिमों को ​ जेहादी

अक्सर विवादों में रहने वाले डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है| उन्होंने मोहम्मद और कुरान को मानने वाले मुस्लिमों को जेहादी बताया है| इसके साथ ही नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि अगर कोई हिंदू 15 बच्चे पैदा करता है तो उसे संत-महात्मा घोषित करेंगे| महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा ने भी बच्चों से की शस्त्र उठाने की अपील की|

महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने यह बयान मथुरा के गोवर्धन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिया| मालूम है कि 12 13 और 14 अगस्त को डासना देवी मंदिर के महंत नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा धर्म संसद का आह्वान किया गया है और इसी को लेकर सभी साधु-संतों को मंच पर एक करने में डासना मंदिर के महंत जुटे हुए हैं|

इससे पहले नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा था कि अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बना तो 20 साल में 50 प्रतिशत हिंदुओं का धर्मांतरण हो जाएगा|नरसिंहानंद पहले भी कई बार ऐसे भड़काऊ बयान दे चुके हैं|नरसिंहानंद सरस्वती गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम डासना मंदिर के महंत हैं और वह पूर्व भाजपा सांसद बीएल शर्मा को अपना गुरू मानते हैं|उनको अखिल भारतीय संत परिषद का राष्ट्रीय संयोजक भी बताया जाता है|

नरसिंहानंद सरस्वती ​​के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने रूस में पढ़ाई की है और मॉस्को के अलावा लंदन समेत कई जगहों पर काम भी किया है| वह समाजवादी पार्टी से भी जुड़े रह चुके हैं| वह ‘हिन्दू स्वाभिमान’ नामक संस्था भी चलाते हैं| हिन्दू युवाओं और बच्चों को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के लिए ‘धर्म सेना’ का भी गठन उन्होंने किया|

यह भी पढ़ें-

सुविधा: कार्ड घर पर भूल गए, नो टेंशन, अब ऐसे निकाल सकेंगे ATM से पैसे

Exit mobile version