29.4 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमक्राईमनामामणिपुर में बड़ी कार्रवाई: आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद!

मणिपुर में बड़ी कार्रवाई: आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद!

इस कार्रवाई को राज्य में शांति बहाल करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। यह कार्रवाई मणिपुर के इंफाल पूर्वी और कांगपोकपी जिलों में 11 जुलाई की रात को की गई।

Google News Follow
मणिपुर में लंबे समय से जारी अस्थिरता और उग्रवाद के बीच सुरक्षाबलों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। हालिया संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को राज्य में शांति बहाल करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। यह कार्रवाई मणिपुर के इंफाल पूर्वी और कांगपोकपी जिलों में 11 जुलाई की रात को की गई। असम राइफल्स, राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर यह ऑपरेशन चलाया।

गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एके-47 राइफलें , इंसास और एम-16 जैसे अत्याधुनिक हथियार, हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ें, भारी मात्रा में कारतूस, संदिग्ध दस्तावेज और नक्शे भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। बरामद सामग्री में शामिल हैं|

प्रारंभिक पूछताछ और खुफिया जानकारी के अनुसार, ये सभी उग्रवादी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) और कांगलेई यावल कन्ना लुप (KYKL) से जुड़े थे। ये संगठन मणिपुर की अलगाववादी गतिविधियों में सक्रिय हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ये उग्रवादी आने वाले दिनों में राज्य में सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। ये हथियार एक संभावित सामूहिक हमले के लिए जमा किए गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) भी इस केस में शामिल हो चुकी हैं, ताकि इनके नेटवर्क और फंडिंग स्रोतों का पता लगाया जा सके।

यह कार्रवाई राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने और उग्रवादियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए अहम थी। जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।” मणिपुर में बीते एक साल से जातीय और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। कई उग्रवादी संगठन इस मौके का फायदा उठाकर अस्थिरता फैलाने में लगे हैं। इस ऑपरेशन से यह साफ है कि सुरक्षा बल इन गतिविधियों को लेकर सजग और सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें-

आम आदमी पार्टी ने झारखंड और छत्तीसगढ़ में बनाया प्रभारी और सह प्रभारी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें