1. उधना–जयनगर साप्ताहिक विशेष ट्रेन (09047/09048): पहले उधना–झंझारपुर के बीच चलने वाली यह ट्रेन अब जयनगर तक जाएगी। ट्रेन संख्या 09047 का संचालन 18 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को होगा। यह उधना से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09048 प्रत्येक सोमवार को रात 9 बजे जयनगर से प्रस्थान करेगी और बुधवार को दोपहर 1:45 बजे उधना पहुंचेगी। इस ट्रेन के कुल 14 फेरे निर्धारित हैं।
2. उधना–जयनगर विशेष ट्रेन (09073/09074): यह ट्रेन अब संत हिरदाराम नगर–बीना–मानिकपुर मार्ग के बजाय पालधी–खंडवा–इटारसी–मानिकपुर मार्ग से चलेगी। ट्रेन संख्या 09073 का संचालन 18 और 25 अक्टूबर को होगा। यह उधना से रविवार को सुबह 11:30 बजे रवाना होकर मंगलवार को सुबह 5:40 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 09074, 20 और 27 अक्टूबर को जयनगर से सुबह 9 बजे रवाना होकर गुरुवार को रात 1 बजे उधना पहुंचेगी। इस सेवा के कुल चार फेरे होंगे।
3. उधना–जयनगर विशेष ट्रेन (09071/09072): इस ट्रेन का मार्ग भी बदलकर पालधी–खंडवा–इटारसी–मानिकपुर किया गया है। ट्रेन संख्या 09071, 18 और 25 अक्टूबर को रविवार के दिन उधना से दोपहर 1 बजे रवाना होकर मंगलवार को सुबह 8:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09072, 20 और 27 अक्टूबर को मंगलवार को जयनगर से सुबह 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को रात 2:30 बजे उधना पहुंचेगी। इसके भी कुल चार फेरे होंगे।
तीनों ट्रेनों का ठहराव चलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09073 और 09071 के मार्ग में व्यारा, अमलनेर, जलगांव, मिर्जापुर और दानापुर सहित अतिरिक्त ठहराव भी शामिल हैं।
पश्चिम रेलवे के अनुसार, सभी ट्रेनें सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बों के साथ चलेंगी। यात्री ठहराव और समय-सारणी की विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



