28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाबिलासपुर के अटल आवास में भीषण आग, रस्सियों से 75 लोग बचाए...

बिलासपुर के अटल आवास में भीषण आग, रस्सियों से 75 लोग बचाए गए!

ऐसे में स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए रस्सी और कपड़ों की मदद से 75 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Google News Follow
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार देर रात मुक्तिधाम के पास स्थित अटल आवास में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग और धुएं के कारण आवास में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी फंस गए। ऐसे में स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए रस्सी और कपड़ों की मदद से 75 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसका वीडियो भी सामने आया है, घटना में एक व्यक्ति के हल्के घायल होने की सूचना है। हालांकि, किसी जनहानि की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम के पास स्थित अटल आवास के ग्राउंड फ्लोर में रविवार देर रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर में धुआं फैलने लगा। आग की चपेट में आने से वहां खड़ी चार से पांच बाइक जलकर खाक हो गईं।

आग और धुएं को देखकर आवास में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग बाहर निकलने के लिए रास्ता तलाशने लगे, जबकि कुछ लोग अंदर ही फंस गए। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित निकालना चुनौती बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।

ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रस्सियों और कपड़ों का सहारा लिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से 75 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की जानकारी सामने आई है। इस दौरान लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या के अनुसार, घटना में नीचे खड़ी कई बाइक जल गई हैं।

गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें