30 C
Mumbai
Monday, March 2, 2026
होमक्राईमनामाझारखंड मधुपुर में एचडीएफसी बैंक में भीषण डाका, लाखों की लूट!

झारखंड मधुपुर में एचडीएफसी बैंक में भीषण डाका, लाखों की लूट!

संभावना जताई जा रही है कि लूट एक करोड़ रुपए से अधिक की हो सकती है। दोपहर लगभग 12:45 बजे से 1 बजे के बीच हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Google News Follow

Related

झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत मधुपुर बाजार में सोमवार दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने शहर के राजबाड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में धावा बोलकर लाखों रुपए कैश और बड़ी मात्रा में जेवरात लूट लिए।

संभावना जताई जा रही है कि लूट एक करोड़ रुपए से अधिक की हो सकती है। दोपहर लगभग 12:45 बजे से 1 बजे के बीच हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अपराधी हेलमेट और बुर्का पहनकर बैंक में दाखिल हुए। इसके तुरंत बाद चार और अपराधी अंदर घुस आए। उन्होंने हथियार दिखाकर कर्मचारियों और ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया। सभी के मोबाइल फोन छीन लिए गए और विरोध करने पर बैंककर्मियों और ग्राहकों के साथ मारपीट भी की गई।

इसके बाद अपराधियों ने बैंक के काउंटर और ग्राहकों के पास मौजूद नकदी, सोने के सिक्के और अन्य कीमती सामान बैग में भर लिए।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने बैंक के लॉकर खुलवाकर बड़ी मात्रा में जेवरात भी बटोर लिए। करीब 20 मिनट तक अपराधी बैंक के अंदर लूटपाट मचाते रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद वे बैंक का शटर बाहर से बंद कर फरार हो गए। जब तक लोगों को इसकी भनक लगी, अपराधी घटनास्थल से निकल चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही मधुपुर थाना पुलिस, एसडीपीओ और इंस्पेक्टर इंचार्ज मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। इसके बाद देवघर एसपी कुमार सौरभ भी बैंक पहुंचे। उनकी देखरेख में पुलिस की विशेष टीम बनाई गई है, जो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है और अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

बैंक प्रबंधन और पुलिस की ओर से लूटी गई कुल राशि की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, शुरुआती अनुमान के अनुसार, लूटी गई रकम और जेवरात की कुल कीमत एक करोड़ से ज्यादा हो सकती है।

इस सनसनीखेज वारदात ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें-

एयर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश, हड़कंप मचा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,081फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें