​मालदीव​: विदेशी कामगारों के​ ​घरों में भीषण आग, 10 की मौत

आग में क्षतिग्रस्त हुई इमारतों से 10 शव निकाले गए हैं। इनमें से नौ भारतीय हैं और एक बांग्लादेशी नागरिक है।

​मालदीव​: विदेशी कामगारों के​ ​घरों में भीषण आग, 10 की मौत

Maldives: Fire breaks out at foreign workers' homes, 10 dead

मालदीव की राजधानी माले में विदेशी कामगारों के घरों में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है|​​ कई लोग घायल भी हुए हैं|​​ बताया गया है कि मरने वालों में नौ भारतीय भी हैं।मालदीव में भारतीय उच्चायोग की ओर से एक ट्वीट भी किया गया है और उन्होंने मदद के लिए फोन नंबर भी दिए हैं। इस बीच, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जिस स्थान पर आग लगी, उसे अपमार्केट हॉलिडे डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। यह दुनिया की सबसे घनी आबादी वाली जगहों में से एक है। अधिकारियों के मुताबिक, आग में क्षतिग्रस्त हुई इमारतों से 10 शव निकाले गए हैं। इनमें से नौ भारतीय हैं और एक बांग्लादेशी नागरिक है। आग इतनी भीषण थी कि इस पर काबू पाने में करीब चार घंटे लग गए।
​यह भी पढ़ें-​

​संजय राउत का राज ठाकरे के नसीहत पर करारा जबाव?

Exit mobile version