35 C
Mumbai
Wednesday, November 11, 2026
होमदेश दुनियामालदीव में भारत के खिलाफ नारेबाजी करने पर होगी सजा  

मालदीव में भारत के खिलाफ नारेबाजी करने पर होगी सजा  

Google News Follow
भारत और मालदीव के बीच हमेशा से ही अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में चीन की बढ़ती गतिविधियों के कारण मालदीव में स्थिति भारत विरोधी हो गई है। हालांकि, सत्तारूढ़ मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने इस तरह के विरोध को रोकने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। यहां की सरकार ने भारत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना और नारेबाजी करना अपराध माना जाएगा।

बता दें कि मालदीव सरकार अब भारत के खिलाफ चीन समर्थक राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के “इंडिया आउट” अभियान को गैरकानूनी घोषित करने के लिए एक नया विधेयक ला रही है। नए विधेयक के तहत भारत विरोधी नारेबाजी घोषणा करने वालों पर मालदीव के 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। उसे छह महीने या एक साल तक की जेल हो सकती है।

मालदीव के पत्रकार अहमद अजान ने इस बारे में ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा , मालदीव सरकार ने ‘इंडिया आउट’ नारेबाजी के इस्तेमाल को अपराध घोषित करने का फैसला किया है। सत्तारूढ़ दल द्वारा तैयार किए गए एक बिल के अनुसार, अभियान में भाग लेने वालों को छह महीने तक की जेल हो सकती है।”

जेल से रिहा होने के बाद अब्दुल्ला यामीन के ‘इंडिया आउट’ अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। मालदीव के लोग अपने देश से भारतीय सैनिकों और उपकरणों को हटाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इसकी शुरुआत 2018 में हुई थी। 2012 में भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया गया था।
 

ये भी पढ़ें

‘जिन्ना टावर’ पर BJP आक्रामक, पूर्व राष्ट्रपति कलाम के नाम पर करने की मांग

मिराम तरोम को चीनी सेना ने दिए बिजली के झटके !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें