27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमदेश दुनियाममता कुलकर्णी ने 'गोदान' का किया समर्थन, कहा- सभी को फिल्म जरूर...

ममता कुलकर्णी ने ‘गोदान’ का किया समर्थन, कहा- सभी को फिल्म जरूर देखनी चाहिए​!

फिल्म दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति, दीनदयाल धाम, फरह, मथुरा (उत्तर प्रदेश) की प्रस्तुति है और कामधेनु इंटरनेशनल द्वारा बनाई गई है।

Google News Follow

Related

भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में गाय को बहुत महत्व दिया जाता है। उनकी अहमियत को समझाने के लिए निर्देशक अमित प्रजापति फिल्म ‘गोदान’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का ममता कुलकर्णी ने समर्थन किया है।

फिल्म दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति, दीनदयाल धाम, फरह, मथुरा (उत्तर प्रदेश) की प्रस्तुति है और कामधेनु इंटरनेशनल द्वारा बनाई गई है।

ममता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की कि वे फिल्म को परिवार और दोस्तों के साथ देखने के लिए जरूर जाएं। अभिनेत्री ने कहा, “दीनदयाल मथुरा समिति गौशाला द्वारा बनाई गई फिल्म ‘गोदान’ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में गौमाता के महत्व को बखूबी से दर्शाया गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “आप सभी अपने परिवार, बच्चों और दोस्तों के साथ देखने के लिए जरूर जाएं ताकि बच्चों को गाय का महत्व समझ में आए और इस फिल्म का प्रचार समाज में हो। निर्माता-निर्देशक विनोज चौधरी हैं और प्रभारी शांतनु चौधरी जी हैं। मैं उनको धन्यवाद और शुभकामनाएं दे रही हूं।”

फिल्म गोदान की बात करें तो इसमें गौमाता के सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और सामाजिक महत्व पर जोर दिया गया है। इसमें पंचगव्य के फायदों पर खास जोर है, जो स्वास्थ्य, संस्कार, समृद्धि, समसरसता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हैं।

फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक गंभीर सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश भी लेकर आ रही है। विनोद चौधरी द्वारा निर्मित व निर्देशित फिल्म में उपासना सिंह, मनोज जोशी, साहिल आनंद, सहर्ष शुक्ला और सत्येंद्र मौर्या जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे।​ 

 
यह भी पढ़ें-

पाक सीमा पर 27 फरवरी ​को भारतीय वायुसेना फाइटर जेट अभ्यास​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,949फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें