30 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमदेश दुनियाइमरान पर हमला करने वाले शख्स को मार गिराया   

इमरान पर हमला करने वाले शख्स को मार गिराया   

 इस घटना एक शख्स की मौत ,नौ लोग हुए जख्मी  

Google News Follow

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान उस बाल बाल बच गए जब वे आजादी मार्च निकाल रहे थे। इस दौरान उन पर गोलीबारी की गई, जिसमें वे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना एक शख्स की मौत हो गई है जबकि नौ लोग जख्मी हुए हैं। इस बीच एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें एक शख्स के हाथ बंदूक है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इमरान पर हमला करने वाले संदिग्ध को मार गिराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वही शख्स है जिसने इमरान खान के आजादी मार्च के दौरान उनके ऊपर गोलियां चलाई। कहा जा रहा है कि शख्स ने सड़क पर खड़ा होकर कंटेनर पर गोलियां चलाई थी। इसी दौरान पीछे एक शख्स उसके हाथ को पकड लेता है। जिसकी वजह से उसका निष्णा चूक जाता है और यह गोली इमरान खान के पैर में लगती हैं। इसके बाद यह शख्स भागने की कोशिश करता है लेकिन उसे पकड़ लिया जाता है।
हालांकि, इस घटना की कोई अधिकारी  जानकारी नहीं दी गई है। इस घटना के अलग अलग दावे किये जा रहे हैं।  इमरान खान की सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने कहा कि हमला करने वाला शख्स एके 47 लेकर आया था। हालांकि, सामने आये वीडियो में ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं इमरान खान को लगी गोलियों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं हैं। एक अन्य नेता ने कहा है कि इमरान खान के पैर में तीन चार गोलियां लगी हैं।
इस घटना के बाद इमरान खान को बुलेट प्रूफ गाडी में बैठाकर अस्पताल में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल में जुटी हुई है। इमरान खान वर्तमान सरकार के खिलाफ आजादी मार्च निकाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इमरान खान जिस कंटेनर में सवार थे उसी पर हमला करने वाले शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।
वहीं इस घटना के बाद आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान में एक फिर खूनी दौर शुरू हो गया है। पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो पर भी इसी तरह हमला हुआ था। बेनजीर भुट्टो भी एक रैली को संबोधित कर रही थी। उसी दौरान उन पर हमला हुआ था। जिसमें उनके सिर गोली लगने के बाद उनकी मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें 

पाकिस्तान में लौटा खूनी दौर?  पूर्व पीएम इमरान खान पर हमला 

​’भारत जोड़ो’ यात्रा: तेलंगाना में राहुल गांधी का ​ ​आक्रामक  ​गेंदबाजी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें