30 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
होमदेश दुनियाहरियाणा के स्कूलों में सुनाया जाएगा भगवद गीता का 'श्लोक' 

हरियाणा के स्कूलों में सुनाया जाएगा भगवद गीता का ‘श्लोक’ 

Google News Follow

Related

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में  घोषणा की कि राज्य भर के स्कूलों में भगवद गीता के ‘श्लोक’ सुनाया और सिखाया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया अगले शैक्षणिक सत्र से हरियाणा के स्कूलों में भगवद गीता के श्लोक  सिखाया और सुनाया जाएगा। आगे कहा गया है कि गीता के श्लोक पांचवीं और सातवीं के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जायेगा। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी शामिल हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत गीता ज्ञान संस्थान और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खट्टर ने कहा कि गीता से संबंधित पुस्तकें कक्षा 5 और 7 के पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को गीता के सार को अपने जीवन में उतारना चाहिए, क्योंकि पवित्र ग्रंथ का संदेश न केवल अर्जुन के लिए बल्कि हम सभी के लिए है।

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को एक नया आयाम देने की लिए अगले साल से गीता जयंती समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्योतिसर के ‘गीतास्थली’ में दो एकड़ भूमि पर 205 करोड़ रुपये की लागत से महाभारत-थीम वाला संग्रहालय बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस भवन में श्रीमद्भगवद्गीता, पौराणिक सरस्वती नदी और वैदिक सभ्यता को मल्टीमीडिया सिस्टम के माध्यम से दर्शाया जाएगा।

बता दें कि यह कार्यक्रम छह दिनों तक चलेगा। जिसमें भगवान श्री कृष्ण  से जुड़ी अनेक घटनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें 

पीएम मोदी का ट्विटर अकॉउंट हैक, क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा ट्वीट हुआ साझा      

भारत में भी पैर फैला रहा ओमीक्रॉन, चार और केस मिले   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,635फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें