ऑरेंज अलर्ट ​: असम में बाढ़ के बीच भूस्खलन से कई घर तबाह

मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की आशंका जताई है​|​​ मौसम विभाग ने केरल के 6 जिलों- कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है​|

ऑरेंज अलर्ट ​: असम में बाढ़ के बीच भूस्खलन से कई घर तबाह
मौसम विभाग ने केरल के कई इलाकों के लिए बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है|​​ वहीं, असम में लागातर हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है|​​ बाढ़ के कारण कई घरों और खेती की जमीनों को भारी नुकसान पहुंचा है|​​
एक ओर देश के कई राज्य भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं, तो दूसरी ओर असम के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं|​​​ ​असम के करीब 6 जिलों में बाढ़ कीवजह से 25,000 लोगप्रभावित हैं|​ ​वहीं, केरल में मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश का ​​ऑरेंज अलर्ट जारी किया है|
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, 14 मई तक 6 जिलों- कछार, धेमाजी, होजई, कार्बी आंगलोंग पश्चिम, नागांव और कामरूप (मेट्रो) के 94 गांवों में कुल 24,681 लोग वर्ष​​ की पहली बाढ़ से प्रभावित हुए हैं|
 
मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की आशंका जताई है|​​ मौसम विभाग ने केरल के 6 जिलों- कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है|
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है|​​ वहीं, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने का प्रयास जारी है|​​ साथ ही, आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य में 24 घंटे स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है|​ 
यह भी पढ़ें-

लोकायुक्त अधिनियम: अन्ना हजारे की MVA सरकार को चेतावनी, करेंगे आंदोलन

Exit mobile version