30 C
Mumbai
Wednesday, October 23, 2024
होमदेश दुनियाबिगड़ेंगे हालत?: कई राज्यों ने खोले स्कूल, महाराष्ट्र और केरल लाइन में!

बिगड़ेंगे हालत?: कई राज्यों ने खोले स्कूल, महाराष्ट्र और केरल लाइन में!

तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच लगभग दस राज्यों ने स्कूल खोले

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच लगभग दस राज्यों में स्कूल खोल दिए गए है।  महाराष्ट्र भी अन्य राज्यों की देखा देखी स्कूल जल्द खोलेगा। यहां भी केरल के बाद सबसे ज्यादा कोरोना के केस मिल रहे हैं। केरल में हर दिन लगभग 30 हजार कोरोना के केस मिल रहे हैं। इस बीच पिनराई विजयन को विशेषज्ञों ने स्कूल खोलने की सलाह दे डाली है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडू  राज्यों ने अपने यहां के स्कूलों को खोल दिए हैं। हालांकि राज्यों ने इसके लिए प्रोटोकॉल जारी किये हैं। वहीं कई राज्य स्कूलों को खोलने पर विचार कर रहे हैं।
तमिलनाडु: तमिलनाडु में 9 से 12 तक के बच्चों के लिए स्कूलों को खोल दिया गया है। इसके अलावा 1 सितंबर से ही वर्किंग पुरुष और महिलाओं के लिए हॉस्टल भी खोल दिए गए हैं। गाइडलाइंस के मुताबिक स्कूल के पूरे स्टाफ का वैक्सीनेशन होना चाहिए। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले छात्रों के लिए कंप्लीट वैक्सीनेशन और आरटीपीसीआर टेस्ट को अनिवार्य किया गया है।
त्रिपुरा: त्रिपुरा सरकार ने छठी से 12वीं तक के बच्चों के लिए 1 सितंबर से स्कूलों को खोल दिया है। कई स्कूल डबल शिफ्ट में भी चल रहे हैं। इसके अलावा उन स्कूलों को एक ही शिफ्ट में चलाया जा रहा है, जहां पर्याप्त स्पेस है।
तेलंगाना: तेलंगाना में भी स्कूलों को खोल दिया गया है, लेकिन हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक बच्चों का आना अनिवार्य नहीं है।
मध्य प्रदेश: शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मध्य प्रदेश में भी 1 सितंबर से 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खोल दिए हैं। हालांकि बच्चों को अपने पैरेंट्स से मंजूरी का लेटर लाना होगा कि वे उन्हें स्वेच्छा से स्कूल भेज रहे हैं। स्कूलों को 50 फीसदी की क्षमता के साथ खोला जा रहा है।
यूपी : योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्कूलों को 1 सितंबर से खोल दिया है। दो शिफ्टों में स्कूलों को खोला जा रहा है। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से सुबह 11 बजे तक रहती है और फिर दूसरी शिफ्ट 11:30 बजे से 1:30 रहती है। हालांकि अभी बच्चों की मौजूदगी काफी कम रह रही है। यूपी में 9 से 12 के बच्चों के लिए 16 अगस्त से ही स्कूल खोल दिए गए थे। इसके बाद 23 अगस्त से 6 से 8 तक वालों की क्लासेज शुरू हुई थीं। इसके बाद 1 सितंबर से सभी के लिए स्कूलों को खोल दिया गया है। सभी स्कूलों में गेट पर ही थर्मल स्कैनिंग करने और मास्क को अनिवार्य करने को कहा गया है। इसके अलावा हर क्लास में सैनिटाइजर रखे गए हैं।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए 1 सितंबर से क्लासेज शुरू हुई हैं। नियम तय किया गया है कि क्लासरूम में एक समय में कुल क्षमता के 50 फीसदी बच्चे ही रहेंगे। इसके अलावा टीचर्स के लिए टीका लगवाना जरूरी हो गया है। यही नहीं पैरेंट्स की मर्जी के बिना बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा सकता। हालांकि बारिश के चलते अभी कम ही बच्चे स्कूल जा रहे हैं।
पुडुचेरी: पुडुचेरी में भी 1 सितंबर से ही 9 से 12 तक के बच्चों के लिए स्कूल खोले गए हैं। दो शिफ्टों में स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।
हरियाणा: हरियाणा में फिजिकल क्लासेज शुरू कर दी गई हैं। लेकिन बच्चों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे पैरेंट्स से परमिशन का लेटर लेकर आएं।
असम: असम सरकार ने 6 सितंबर से हायर सेकेंडरी स्कूलों के अलावा कॉलेजों को भी खोलने का फैसला लिया है। हालांकि एक सेक्शन में 30 से ज्यादा छात्रों की मौजूदगी की परमिशन नहीं होगी।
राजस्थान: राजस्थान में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कू खुले हैं और हर रूम में 50 फीसदी की क्षमता के साथ ही बैठाया जा रहा है। टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए अनिवार्य किया गया है कि वे स्कूलों के शुरू होने से 14 दिन पहले कम से कम एक डोज वैक्सीन की ले चुके हों। स्कूलों के अलावा कॉलेजों और कोचिंग सेंटर्स को भी खोलने की परमिशन दी गई है।
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री बच्चू कडू ने गुरुवार को बताया कि राज्य के स्कूलों को खोलने के लिए एक-दो दिन में बैठक होगी जिसमें इस पर निर्णय लिया जायेगा। कडू ने यह भी कहा देश के अन्य राज्यों में स्कूल खोल दिए गए हैं। तो राज्य के स्कूल भी शुरू होने चाहिए। बच्चों की टास्क फोर्स ने राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने की योजना पर चर्चा की है और वे सुनिश्चित करना चाहता है कि स्कूल पूरी तरह से इसके तैयार हों और शारीरिक कक्षाएं कोविड -19 मामलों में वृद्धि न करें।

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,339फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
184,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें