28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनवनिर्मित फ्लाईओवर पर महज महीने भर में 40 हादसे!

नवनिर्मित फ्लाईओवर पर महज महीने भर में 40 हादसे!

Google News Follow

मुंबई।  घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर बने फ्लाईओवर ने महज महीने भर में मनपा की पोल खोल दी है। फ्लाईओवर का काम 5 साल से प्रलंबित था, जिससे इस दरमियान उसके निर्माण की लागत बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई है। इस पर 700 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं। इसका सिला यह मिला कि एक बाइकर की जान चली गई और इतना ही नहीं, महीने भर में करीब 40 हादसों की वजह से आखिरकार फ्लाईओवर की एक लेन को बंद करने का फैसला लिया गया है। फ्लाईओवर के ऊपर से बिजली के तार गुजरने से भी हादसों का खतरा बना रहता है। इन सब वजहों से मनपा प्रशासन को एक माह के भीतर इस पुल की एक लेन को बंद करने की शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।

काम बेहद घटिया किस्म का: वीरमाता जीजाबाई भोसले मार्ग पर बने इस फ्लाईओवर का उद्घाटन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 1 अगस्त, 2021 को किया था। मानखुर्द के ट्रैफिक विभाग द्वारा शुरुआत में फ्लाईओवर को सिर्फ 3 मीटर की ऊंचाई तक के हल्के वाहनों के लिए खोला गया था। लेकिन एक महीने के अंदर ही यह बात सामने आ गई कि फ्लाईओवर का काम बेहद घटिया किस्म का किया गया है। बाइकर के हुए हादसे बाद से तो मनपा की नींद उड़ गई है। लिहाजा, सुरक्षात्मक नजरिए से एक लेन बंद कर दी गई है। मनपा ने इस फ्लाईओवर पर अब वाहनों की गति को सीमित करने के लिए दोनों ओर हर 500 मीटर पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की बात कही है। पुल पर फिसलन की रोकथाम के लिए मैस्टिक डामर लगाया जाएगा।
आने-जाने वालों की सुरक्षा का सवाल:  फ्लाईओवर पर बाइकर की मौत का ताजा मामंला सामने आने के बाद मुंबई मनपा में भाजपा दल नेता प्रभाकर शिंदे ने पुल पर आवाजाही करने वालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए इसके लिए अधिकारियों की असंवेदनशीलता और लापरवाही को दोषी ठहराया है। पुल की गुणवत्ता को लेकर महापौर, मनपा आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त (प्रोजेक्ट) को भी पत्र लिखा गया है, जिसकी अनदेखी की जा रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें