30.6 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियामैसूर: बस स्टैंड पर बना मस्जिदनुमा गुंबद हटाया, BJP सांसद ने दी...

मैसूर: बस स्टैंड पर बना मस्जिदनुमा गुंबद हटाया, BJP सांसद ने दी थी धमकी  

भारतीय राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण ने इस मामले में अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने को कहा था। साथ ही इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया था। 

Google News Follow

कर्नाटक के मैसूर में बस स्टैंड पर बना मस्जिदनुमा गुम्बद रविवार की रात अचानक गायब हो गया। जबकि यह गुंबद शनिवार शाम तक देखा गया था। बता दें कि कुछ समय पहले ही बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने इस गुंबद को हटाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर यह गुंबद नहीं हटाया गया तो इस बस स्टैंड को वे खुद तोड़ देंगे। इस मामले में भारतीय राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण ने इस मामले में अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने को कहा था। साथ ही इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया था।

गौरतलब है कि दो गुंबदों के गायब होने के बाद अब यहां केवल एक ही गुंबद देखा जा सकता है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया खूब शेयर किया जा रहा है। बता दें कि इस बस स्टॉप पर तीन गुंबद बने हुए थे। शनिवार को शाम तक यहां तीनों गुंबद सही सलामत देखे गए थे। लेकिन रविवार की सुबह दो गुंबद गायब मिले। तीन गुंबद एक गुंबद बड़ा था जबकि दो छोटे छोटे थे।बीजेपी सांसद ने दावा किया था कि मैसूर के अधिकांश बस स्टॉप पर ऐसे गुंबद बनाये गए हैं।

वहीं स्थानीय बीजेपी विधायक रामदास ने कहा कि यह डिजाइन मैसूर पैलेस से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि विचारों में मतभेद के कारण अगर किसी की भावना आहात हुई तो मै माफ़ी चाहता हूं। मै दो गुम्बद हटवाता हूं। वहीं बीजेपी सांसद ने कहा कि  मेरी चिंताओं को दूर करने बके लिए विधायक और जिला प्रशासन का धन्यवाद। वहीं कांग्रेस विधायक ने तनवीर ने चेतावनी दी थी कि इस गुंबद को किसी भी कीमत पर नहीं हटाने देंगे।

ये भी पढ़ें         

आप नेता जैन के लिए तिहाड़ बनी ‘ऐशगाह’ खातिरदारी में कई कर्मचारी

शिंदे गुट में बगावत की आशंका, गुवाहाटी नहीं पहुंचे छह विधायक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें