28.9 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाMCX पर कॉपर फ्यूचर्स में करीब 1% की तेजी

MCX पर कॉपर फ्यूचर्स में करीब 1% की तेजी

वैश्विक सप्लाई चिंताओं और चीन की मजबूत मांग से कीमतों को सहारा

Google News Follow

शुक्रवार (2 जनवरी) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कॉपर फ्यूचर्स में करीब 1 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान, खदानों से आपूर्ति में बाधाएं और चीन से मजबूत मांग के संकेतों ने तांबे की कीमतों को समर्थन दिया।

एमसीएक्स पर जनवरी डिलीवरी वाला कॉपर कॉन्ट्रैक्ट 12.05 रुपये या 0.93 प्रतिशत चढ़कर 1,304.55 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान कारोबार का वॉल्यूम 13,816 लॉट रहा। वहीं, फरवरी डिलीवरी का कॉन्ट्रैक्ट 11.20 रुपये या 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,322.45 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ, जिसमें 4,392 लॉट का कारोबार दर्ज किया गया।

वैश्विक मोर्चे पर भी तांबे की कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स (COMEX) पर मार्च डिलीवरी वाला कॉपर फ्यूचर्स 0.83 प्रतिशत बढ़कर 5.73 अमेरिकी डॉलर प्रति पाउंड पर कारोबार करता दिखा। वहीं, लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर तांबा 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,494 अमेरिकी डॉलर प्रति टन पर ट्रेड कर रहा था।

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज के अनुसार, कॉमेक्स पर कॉपर फ्यूचर्स में तेजी का प्रमुख कारण दुनिया भर में खदानों में रुकावटों के चलते सप्लाई-साइड की लगातार बनी हुई चुनौतियां हैं। इसके साथ ही चीन और अन्य वैश्विक बाजारों से मजबूत मांग ने कीमतों को 5.6 डॉलर प्रति पाउंड के ऊपर बनाए रखने में मदद की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहन, रिन्यूएबल एनर्जी, पावर ग्रिड और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तांबे की बढ़ती खपत के चलते आने वाले समय में इसकी मांग मजबूत बनी रह सकती है। आगे के परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि,“2026 में कॉपर के सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की संभावना है, क्योंकि चीन की ओर से संभावित प्रोत्साहन उपाय और सप्लाई-साइड की जारी चुनौतियां निवेशकों की धारणा को मजबूत कर सकती हैं।”

विश्लेषकों के अनुसार, यदि चीन आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नए स्टिमुलस पैकेज लाता है और वैश्विक खदानों में आपूर्ति संबंधी दिक्कतें बनी रहती हैं, तो कॉपर की कीमतों में आगे भी मजबूती देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

राजस्थान: चोमू में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पुलिस पर पथराव के बाद चला बुलडोजर

पीएम मोदी दिल्ली में करेंगे भगवान बुद्ध से जुड़े अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन

ठाणे क्राइम ब्रांच की कामयाबी: 638 किलो गांजा जब्त, ₹2.04 करोड़ का नशा कारोबार बेनकाब

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें