29 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026
होमदेश दुनियामेघालय में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच झड़प, 16 छात्र गिरफ्तार

मेघालय में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच झड़प, 16 छात्र गिरफ्तार

छात्र शिलांग के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ते हैं।

Google News Follow

Related

मणिपुर में आदिवासियों और बहुसंख्यक मैतेई समुदाय के बीच हिंसा भड़कने के बाद हालात काबू करने के लिए सेना और असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है। पूर्वोत्तर की तरफ जानें वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। मणिपुर के राज्यपाल ने देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है। सेना के जवानों सड़कों पर मार्च कर रहे हैं। कर्फ्यू के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। कर्फ्यू मणिपुर के आठ जिलों में लागू है। पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

मणिपुर के बाद अब मेघालय की राजधानी शिलांग में शुक्रवार को मणिपुर के कुकी और मेइती समुदाय के छात्रों के बीच हुए झगड़े के बाद कम से कम 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक सभी छात्र शिलांग के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ते हैं। पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिलवेस्टर नोंगटंगर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, बृहस्पतिवार रात मणिपुर के कुकी और मेइती समुदाय के छात्रों के बीच शिलांग के नोंग्रिम हिल्स इलाके में झड़प हुई। उन्होंने बताया कि मारपीट में दो लोगों को मामूली चोट आई हैं।

ये भी देखें 

मणिपुर तोड़फोड़ और आगजनी की क्या है वजह? जाने मैतई समाज क्या है?      

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,961फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें