29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाकश्मीर: खाई में गिरी बस, PM मोदी ने जताया दुःख, मुआवजे का...

कश्मीर: खाई में गिरी बस, PM मोदी ने जताया दुःख, मुआवजे का किया ऐलान

ठथरी से डोडा जा रही मिनी बस खाई में गिरी, हादसे में11 लोगों की मौत, कई लोग घायल, अमित शाह, उपराज्यपाल ने शोक व्यक्त किया  

Google News Follow

जम्मू /कश्मीर। कश्मीर में हुए सड़क हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने दुःख जताया है। पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों 50 हजार रूपये की मदद का ऐलान किया है। बता दें कि ठथरी से डोडा जा रही एक मिनी बस एक गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई ,जबकि कई लोग घायल हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख लोगों की जान गंवाने वालों के परिजनों को दिए जाएंगे, वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिए जाने का ऐलान किया है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को मृतकों के परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा डोडा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थना उन परिवारों के लिए है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ने हादसे को लेकर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई सड़क दुर्घटना से व्यथित हैं। इसमें जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में ठथरी के पास एक सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है। सिंह ने कहा कि अभी-अभी डीसी डोडा विकास शर्मा से बात की है। घायलों को जीएमसी डोडा ले जाया जा रहा है. आगे जो भी सहायता की आवश्यकता होगी वो उपलब्ध कराई जाएगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें