28 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनियाईसाई मिशनरी ने हिन्दू लड़कियों को मांस खाने के लिए किया मजबूर 

ईसाई मिशनरी ने हिन्दू लड़कियों को मांस खाने के लिए किया मजबूर 

पुलिस थाने में केस दर्ज जांच शुरू  

Google News Follow

Related

गुजरात में एक ईसाई संस्था द्वारा हिन्दू लड़कियों को जबरन मांस खाने और धर्म परिवर्तन करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। मिशनरी ऑफ़ चैरिटी के बाल गृह पर आरोप है कि मिशनरी द्वारा हिन्दू लड़कियों को मांस खाने और उनका धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दिया गया।अब इस मामले में मिशनरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, संस्थान ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

खबरों में कहा गया है कि इस संबंध की शिकायत 12 दिसंबर को की गई।  जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मयंक त्रिवेदी ने मकरपुरा थाने में केस दर्ज कराई है। बताया गया कि पिछले दिनों त्रिवेदी ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के साथ मकरपुरा स्थित इस मिशनरी द्वारा संचालित बाल गृह का दौरा किया था।इसके बाद यहां शिकायत मिली थी कि बाल गृह में रह रही हिन्दू लड़कियों को जबरन ईसाई शर्म से जुडी पुस्तकों को पढ़ने के लिए दिया जाता है। इसके आलावा उन्हें धार्मिक सभा में भी शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है।

खबरों में कहा गया है कि इन लड़कियों के गले में क्रास बांधकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए लालच दिया जा रहा था। इधर, मिशनरी ने जबरन धर्म परिवर्तन की खबरों को बेबुनियाद बताया है। संस्था के प्रवक्ता ने बताया कि बाल गृह में 24 लड़कियां रहती हैं और सभी हमारी ही तरह नियमों का पालन करती हैं। संस्था ने कहा कि हमने किसी तरह के धर्म परिवर्तन में शामिल नहीं हैं और न किसी को ईसाई धर्म में शादी करने के लिए मजबूर किया गया।

ये भी पढ़ें 

बनारस का हुआ कायाकल्प, काशी ने दी देश को नई दिशा: पीएम मोदी 

कांग्रेस के बाद अब AIMIM नेता ने रिजवी पर रखा 11 लाख का इनाम 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,308फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें