29.4 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमदेश दुनियामोदी सरकार के कदम से पाकिस्तानी हिन्दुओं की ये ख्वाहिश होंगी पूरी 

मोदी सरकार के कदम से पाकिस्तानी हिन्दुओं की ये ख्वाहिश होंगी पूरी 

 स्पॉन्सर पॉलिसी में मोदी सरकार ने बड़ा संशोधन किया 

Google News Follow

Related

मोदी सरकार ने पाकिस्तान के हिंदुओं के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस कदम से पाकिस्तान के कई हिन्दुओं द्वारा उन ख्वाइशों को पूरा किया जाएगा जोसमें वे चाहते हैं कि मरने के बाद उनकी या उनके परिवार की अस्थियों कप गंगा जी में विसर्जित की जाए। अब पाकिस्तानी हिन्दुओं की यह ख्वाइस पूरी होगी। दरअसल, पाकिस्तानी हिन्दुओं द्वारा अपने लोगों की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए उसे लेकर भारत आना आसान नहीं था। लेकिन अब मोदी सरकार के इस कदम से पाकिस्तानी हिन्दू अस्थियों को लेकर उत्तराखंड में विसर्जित कर सकते हैं और उन्हें  विधि विधान से  गंगाजी में विसर्जित कर सकते हैं।

दरअसल स्पॉन्सर पॉलिसी में मोदी सरकार ने बड़ा संशोधन किया है। ऐसा पहली बार होगा जब 426 पाकिस्तानी हिन्दू अपनी परिवार के सदस्यों की अस्थि लेकर भारत आएंगे और वे खुद  उसे गंगा में विसर्जित करेंगे। बताया जा रहा है कि वर्तमान में कुछ अस्थियां कराची के मंदिर,श्मशान  और अन्य जगहों पर रखी हुई हैं। बता दें कि हिन्दू धर्म में यह मान्यता है कि हरिद्वार के गंगाजी में अस्थियों को विसर्जित किये जाने पर उनकी आत्मा को स्वर्ग का रास्ता मिल जाता है।

अभी तक जो पाकिस्तानी भारत आते थे वे बिना प्रयोजन के उन्हें यहां आने की अनुमति नहीं थी। लेकिन अब मोदी सरकार इन हिन्दुओं को 10 दिन का समय देगी यानी दस दिन का भारतीय वीजा देगी। जिससे ये लोग अपने पूर्वजों की अस्थियों को गंगाजी में विसर्जन कर सकते है। बात दें कि 2011 से 2016 तक 295 पाकिस्तानी नागरिकों की अस्थियां  बार्डर से भारत भेजी गई थी। लेकिन मोदी सरकार के इस कदम से ऐसा  पहली बार होगा जब मृतक के परिवार का सदस्य खुद अस्थियों को गंगाजी में विसर्जित करेंगे।

ये भी पढ़ें     
         

नड्डा का उद्धव पर हमला कहा सत्ता के लालच में शिवसेना ने पीठ में घोंपा छुरा

 

राजस्थान: पाली में बड़ा हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे

नितेश राणे ने सुशांत सिंह केस से जुड़ा नया वीडियो शेयर किया

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,266फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें