30.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियायूपी में मानसून सक्रिय, 60 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी!

यूपी में मानसून सक्रिय, 60 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी!

तीन-चार दिन प्रदेश के तराई इलाकों में भारी बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। इसके बाद 16 जुलाई को दक्षिणी और विंध्य क्षेत्र में भारी बारिश की उम्मीद है। 

Google News Follow
उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को प्रदेश के तीन चौथाई हिस्सों में कहीं मध्यम तो कहीं मूसलाधार बारिश देखने को मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में सोमवार को भारी मानसूनी बारिश के संकेत कम ही हैं।

मंगलवार से अगले तीन-चार दिन प्रदेश के तराई इलाकों में भारी बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। इसके बाद 16 जुलाई को दक्षिणी और विंध्य क्षेत्र में भारी बारिश की उम्मीद है।

वहीं प्रदेश के दक्षिणी हिस्से, बुंदेलखंड और तराई के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही 60 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
रविवार को बुंदेलखंड के ललितपुर में सर्वाधिक 163 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बाराबंकी में 140 मिमी, कानपुर में 117.2 मिमी, बांदा में 110 मिमी, औरैया में 103 मिमी और प्रतापगढ़ में 94 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं वाराणसी, सहारनपुर, बरेली, पीलीभीत आदि इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार से अगले तीन-चार दिन तराई से शुरू हो कर दक्षिणी और विंध्य क्षेत्र में भारी मानसूनी बारिश शुरू होने के संकेत हैं। हालांकि इस दौरान प्रदेश बाकी हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

यह भी पढ़ें-

मुज़फ़्फ़रनगर: दुबई से लौट शाहरुख ने खोली तमंचा फैक्टरी, चौंकाने वाली कहानी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें