29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियामां का प्यार असल और अभिनय दोनों में समान होता है :...

मां का प्यार असल और अभिनय दोनों में समान होता है : पद्मिनी कोल्हापुरी!

उन्होंने कहा, ''राजमाता का किरदार निभाना भावनात्मक और खास अनुभव रहा। मेरे किरदार को राजसत्ता की जिम्मेदारी और अपने बच्चे की ममता दोनों को साथ-साथ निभाना पड़ रहा है।''

Google News Follow
दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने मातृत्व की अहमियत के बारे में बात की। उन्होंने अपनी असली जिंदगी में मां होने के अनुभव को टीवी शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ में राजमाता के किरदार से जोड़ा। उन्होंने बताया कि मां का प्यार और जिम्मेदारी असली जीवन और टीवी के किरदार दोनों में एक जैसा है।

पद्मिनी ने अपने बेटे प्रियांक के साथ रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया कि भले ही उनका बेटा अब बड़ा हो गया है, लेकिन मां होने का प्यार और भावनाएं पहले की तरह ही गहरी और मजबूत हैं।

उन्होंने कहा, ”राजमाता का किरदार निभाना भावनात्मक और खास अनुभव रहा। मेरे किरदार को राजसत्ता की जिम्मेदारी और अपने बच्चे की ममता दोनों को साथ-साथ निभाना पड़ रहा है।”

उन्होंने कहा, ”जब मैं स्क्रीन पर राजमाता का किरदार निभाती हूं, तो मुझे असली जीवन में मां होने का अनुभव याद आता है। अपनी संतान की रक्षा करना, प्यार करना, त्याग करना, ये सभी भावनाएं मां के लिए बेहद खास होती हैं।

भले ही उनका बेटा अब बड़ा हो गया है, लेकिन ये भावनाएं खत्म नहीं होतीं, बल्कि और बढ़ती जाती हैं। यह किरदार मेरे बेटे के बचपन की याद दिलाता है, जब मैं उसकी देखभाल करती थी, उसे समझाती थी। इस किरदार ने मुझे अपने मां बनने के सफर से और भी करीब जोड़ दिया है। राजमाता की ताकत प्यार और कोमलता में है, और यही हर मां की पहचान होती है।”

बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरे ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ के जरिए 11 साल बाद टीवी पर बड़ी वापसी कर रही हैं।

अपनी वापसी को लेकर उन्होंने अपने बयान में कहा था कि टीवी पर लौटकर वह बेहद खुश हैं और राजमाता के किरदार को निभाने के लिए उत्सुक हैं।

पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, “‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ की दुनिया में कदम रखना मेरे लिए बहुत खास है। सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं एक मजबूत और महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हूं, बल्कि इसलिए भी, क्योंकि यह मेरे लिए लगभग 11 साल बाद टीवी पर वापसी का मौका है। मेरा सफर सोनी एंटरटेनमेंट टीवी से शुरू हुआ था, और अब इतने सालों बाद मैं फिर उसी चैनल पर आ रही हूं, जो मेरे लिए चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक दोनों है।”

‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ शो में अनुजा साठे, रोनित रॉय और रुमी खान अहम किरदार में हैं। यह शो सोमवार से शुक्रवार सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर प्रसारित होता है।

यह भी पढ़ें-

मराठी भाषा विवाद : आनंद दुबे का संदेश, ‘प्यार से सिखाएं, मारपीट से नहीं’!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें