27 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियामुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान, MP के दो शहर 'पवित्र क्षेत्र'...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान, MP के दो शहर ‘पवित्र क्षेत्र’ घोषित

मैं कुंडलपुर और बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र घोषित कर रहा हूं, जहां मांस और शराब पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा| वास्तुत: बांदकपुर शहर भगवान शिव के मंदिर के लिए सुप्रसिद्ध है|

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य के दो शहरों का नाम ‘पवित्र शहर’ के नाम से घोषित किया है। उन्होंने इस दौरान इन शहरों में मांस और शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए जाने की भी घोषणा की। उन्होंने यह घोषणा जैन समुदाय के एक कार्यक्रम में की।
गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दूर दमोह जिले में स्थित कुंडलपुर में जैन समुदाय के पंच कल्याणक महोत्सव में भाग लेते हुए इसकी घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रेरणा से मैं कुंडलपुर और बांदकपुर को ‘पवित्र क्षेत्र’ घोषित कर रहा हूं, जहां मांस और शराब पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। वास्तुत: बांदकपुर शहर भगवान शिव के मंदिर के लिए सुप्रसिद्ध है|

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाराज की प्रेरणा से एक वर्ष में राज्य सरकार द्वारा मेडिकल और इंजीनियरिंग का प्रश्न पत्र हिंदी में शुरू किया जाएगा। यही नहीं, उन्होंने नागरिकों से गौ रक्षा की सेवा के लिए बढ़-चढ़कर आगे आने और सौम्य व सुंदर पर्यावरण के लिए पेड़ लगाने की भी अपील की। वहीं, उन्होंने कहा कि सरकार अगले शैक्षणिक सत्र से भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रश्न पत्र हिंदी में शुरू करेगी।

ये भी पढ़ें

 https://hindi.newsdanka.com/news-update/can-travel-by-train-without-vaccination/30457/

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें