29 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामाMP Conversion: 8 हिंदुओं का ब्रेनवॉश, जाकिर नाइक से निकला ये कनेक्शन

MP Conversion: 8 हिंदुओं का ब्रेनवॉश, जाकिर नाइक से निकला ये कनेक्शन

पकड़े गए 16 में से 7 का धर्म परिवर्तन।

Google News Follow

मध्य प्रदेश ATS द्वारा गिरफ्तार आतंकी इस्लामी संगठन हिज्ब उत् तहरीर के कुल 16 सदस्यों को ले कर नए खुलासे हुए हैं। इन 16 में से 8 सदस्य ऐसे हैं जो पहले हिंदू थे जिनका ब्रेनवाश कर के उन्हें मुस्लिम बना दिया गया। इस संगठन के कुछ सदस्यों ने हिंदू लड़कियों से शादी कर के उन्हें भी इस्लाम कबूल करवाया है।

हिज्ब-उत्-तहरीर का प्रमुख मोहम्मद सलीम हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया और भोपाल से पकड़ा गया जिम ट्रेनर यासिर खान है। मोहम्मद सलीम कभी सौरभ राजवैद्य था। मुंबई जाकर जाकिर नाइक के वीडियो देखने लगा। उससे मिलने मुंबई गया। मुंबई में ही धर्म बदलकर सौरभ से सलीम बन गया। फिर शादी की और पत्नी भी इस्लाम कबूलकर हिंदू से मुस्लिम बन गई। वहीं सौरभ ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से धर्म परिवर्तन का सर्टिफिकेट लेने का प्रयास किया पर उसे सफलता नहीं मिली।

सौरभ के माता-पिता ने बताया कि उसने डॉक्टर कमाल के संपर्क में आकर अपना धर्म बदला था। डॉक्टर कमाल को एटीएस ने छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया है। सौरभ के पिता का कहना है कि उनका बेटा जाकिर नाइक की तहरीरें सुनकर कट्टर बन रहा था। वह कट्टरपंथी साहित्य पड़ने लगा था। जिसको लेकर पिता की उससे कई बार बहस भी हुई। पिता ने बताया कि 2010 में सौरभ सीरिया जाना चाहता था। सौरभ के पिता का कहना है कि उनका बेटा जाकिर नाइक की तहरीरें सुनकर कट्टर बन रहा था। वह कट्टरपंथी साहित्य पड़ने लगा था। जिसको लेकर पिता की उससे कई बार बहस भी हुई।

वहीं गिरफ्तार किए गए सदस्यों से देशविरोधी दस्तावेज, तकनीकी उपकरण, कट्टरवादी साहित्य और कई आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई हैं। इस्लामिक शरिया कानून लागू करने के लिए संगठन ने मध्य प्रदेश में गुपचुप तरीके से अपना कैडर तैयार करना शुरू कर दिया था। सीएम शिवराज चौहान ने कुछ रोज पहले ही आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्दश दिए थे।

बता दें कि जाकिर नाइक इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन का संस्थापक और अध्यक्ष है। वह कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने के लिए विवादित चैनल पीस टीवी का संस्थापक है। हालांकि भारत में इसे बैन कर दिया गया है। लेकिन उसके कट्टरपंथी विचारधारा वाले साहित्य आज भी भारत में कई युवाओं के ब्रेनवाश कर रहे हैं। उनमें से एक भोपाल के बैरसिया का सौरभ भी शामिल है। अब ATS ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी में लग गई है।

ये भी देखें 

नई ‘केरल स्टोरी’: मदरसे में लटकी मिली 17 साल की नाबालिग छात्रा!

बजरंग दल को देशद्रोही कहने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस

बुढ़ापे में कैसे दिखेंगे आपके पसंदीदा सितारे? AI ने बनाई हैरान करने वाली तस्वीरें

‘The Kerala Story’ की एक्ट्रेस अदा शर्मा का हुआ एक्सीडेंट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें