23 C
Mumbai
Wednesday, January 7, 2026
होमदेश दुनियाझारखंड के बोकारो में जुलूस के दौरान ताजिया में ब्लास्ट 4 की मौत,...

झारखंड के बोकारो में जुलूस के दौरान ताजिया में ब्लास्ट 4 की मौत, 8 गंभीर  

ताजिया 11000 वोल्टस के हाईटेंशन तार के सम्पर्क मनाने के बाद  ब्लास्ट हो गया।               

Google News Follow

Related

झारखंड के बोकारो में शनिवार को ताजिया जुलूस के दौरान हादसा होने के बाद चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोगों के झुलसने की खबर है। यहां एक ताजिया 11000 वोल्टस के हाईटेंशन तार के सम्पर्क मनाने के बाद  ब्लास्ट हो गया। यह ब्लास्ट ताजिया में में रखे एक बैटरी की वजह से हुआ। जिसकी वजह से वहां मौजूद एक दर्जन लोग झुलस गए। हादसे में लगभग आठ लोग गंभीर से घायल हुए हैं। जिसमें से चार लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह पेटरवार थाना के खेतको में मुस्लिम समाज द्वारा ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान ताजिया 11000 वोल्ट्स हाई टेंशन के सम्पर्क में आ गया और ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जिसमें आसिफ रजा, साजिद अंसारी, इनामुल और गुलाम हुसैन की पहचान हो गई है।

इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस बिस घटना की जांच कर रही है। जबकि कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद एम्बुलेंस को सूचना दी गई लेकिन समय पर नहीं पहुंची। इसको लेकर कुछ लोगों ने हंगामा भी किया। वहीं पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बात की गई है।

 

ये भी पढ़ें                   

 

शब्दों की तुकबंदी में पीएम मोदी को महारत, पर नैरेटिव बन रहा माहौल      

UPI का विदेशों में भी बज रहा डंका, इन देशों में यूज करने को मिली मंजूरी      

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,491फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें